IRCTC Goa Tour Package: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए गोवा का टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज का नाम गोवा कार्निवल पैकेज है. यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 18,900 रुपये से होगी. IRCTC का यह टूर पैकेज बेंगलुरू से शुरू होगा. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए भिन्न-भिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा में यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. IRCTC के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के रहने और खाने की सुविधा फ्री में होती है. कई टूर पैकेजों में टूरिस्टों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाता है.
8 फरवरी से शुरू होगा IRCTC का यह टूर पैकेज
IRCTC का यह टूर पैकेज 8 फरवरी से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में नॉर्थ और साउथ गोवा डेस्टिनेशन कवर्ड होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए टूरिस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. रेलवे की वेबसाइट www.irctctourism.com है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट 8595931290 और 8595931291 के जरिए भी कर सकते हैं.
Explore the beauty of nature and heritage on the Goa Carnival Package Ex #Bengaluru (SBR012) tour starting on 08/02/2024.
IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 19,460 रुपये का देना होगा. वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 19,460 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 18,900 रुपये देना होगा. अगर आप 5 से 11 साल के बच्चों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 14,820 रुपये देना होगा. अगर आप 5 से 11 साल के बच्चों के साथ बिना बेड के इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 14,070 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज में आपको होटल नीलम में ठहराया जाएगा और टूरिस्ट 3 A क्लास में यात्रा करेंगे. टूरिस्टों को नॉर्थ और साउथ गोवा घुमाया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.