Irctc Travel Abroad Cheaply With This Tour Package See Ancient Temples Food And Accommodation Are Free
IRCTC: इस टूर पैकेज से सस्ते में घूमिये विदेश, देखिये प्राचीन मंदिर; रहना-खाना फ्री
IRCTC Foreign Tour Packages: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को गाइड भी मिलेगा. टूरिस्टों का रहना और खाना एकदम फ्री होगा. यह टूर पैकेज मई में शुरू होगा.
IRCTC New Tour Package: आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के नये टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में घूमते हैं. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए विदेश का टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट कम खर्चे में भूटान की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज के साथ आप अपने परिवार को लेकर यात्रा कर सकते हैं. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.
5 मई को शुरू होगा टूर पैकेज
इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भूटान की ऐतिहासिक जगहों, प्राचीन मंदिर और किलों को देख सकेंगे. वहां के अद्भुत परिदृश्यों का आनंद उठा सकेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मई से होगी. टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा और टूरिस्ट दिल्ली होते हुए भूटान जाएंगे. यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री है.
टूर पैकेज में टूरिस्टों को 3 स्टार होटल में रुकवाया जाएगा और उन्हें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर फ्री में मिलेगा.
टूर पैकेज में टूरिस्टों को मिलेगा गाइड, किराया जानिये
IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे. यह टूर पैकेज बेहद कंफर्टेबल है. टूर पैकेज में टूरिस्टों को अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला गाइड भी मिलेगा. इस टूर पैकेज में अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 86400 रुपए देना होगा. वहीं, अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको किराया 102200 रुपये देना होगा. बता दें कि आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ देश व विदेश की सैर कर लेते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.