IRCTC Indian Railway Bhajan Video: IRCTC ने सोशल मीडिया साइट X पर श्रद्धालुओं का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में श्रद्धालु ट्रेन में भजन-कीर्तन करते हुए झूम रहे हैं. पूरा माहौल भक्तिमय है. श्रद्धालु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के टूर पैकेज में यात्रा की शुरुआत करने से पहले ट्रेन के प्लोर पर भजन-कीर्तन करते हुए दिख रहे हैं. ये सारे श्रद्धालु 10 दिन की यात्रा में भारत के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जा रहे हैं और ट्रेन के चलने से पहले भगवान के भजन-कीर्तन के रस में झूम रहे हैं. इस टूर पैकेज में ये सारे श्रद्धालु देश के सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे.
Experience the enchanting aura of spirituality as Bhajan and Kirtan grace the air aboard the Bharat Gaurav Tourist Train during the 10 days Seven Jyotirlingas Yatra, turning the pilgrimage into a truly divine and transformative journey.#DekhoApnaDesh#Travel#BharatGaurav… pic.twitter.com/VBzbMVPIHf
इस वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए आईआरसीटीसी ने लिखा है ’10 दिनों की सात ज्योतिर्लिंग यात्रा के दौरान भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में भजन और कीर्तन के साथ आध्यात्मिकता की मनमोहक आभा का अनुभव करें. जिससे तीर्थयात्रा वास्तव में दिव्य यात्रा में बदल जाएगी.’ गौरतलब है कि IRCTC श्रद्धालुओं के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करती रहती है. IRCTC के धार्मिक टूर पैकेजों में बड़ी मात्रा में श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन करते हैं और यत्रा का लाभ उठाते हैं. रेलवे ज्योतिर्लिंग से लेकर हरिद्वार, काशी, मथुरा, अयोध्या और पुरी तक के विभिन्न तीर्थस्थलों के लिए टूर पैकेज पेश करती रहती है. IRCTC के टूर पैकेजों में श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होती है और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है. IRCTC के टूर पैकेजों में किराया सस्ता होता है और टूरिस्टों को सुविधाएं अच्छी मिलती हैं. धार्मिक टूर पैकेजों के अलावा आईआरसीटीसी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के लिए बहुत सारे टूर पैकेज पेश करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.