IRCTC ने टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत कोच्चि से होगी. इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी ने देखो अपना देश के तहत पेश किया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट से यात्रा करेंगे. IRCTC के इस टूर पैकेज के जरिए आप सस्ते में अंडमान के समुद्री तटों की सैर कर सकते हैं और यहां की सुंदरता को निहार सकते हैं. आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में टूरिस्ट पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 50,900 रुपये रखी गई है. यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. IRCTC का यह टूर पैकेज 25 सितंबर से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट www.irctctourism.com के जरिए कर सकते हैं. इसके साथ ही टूरिस्ट 8287932117 नंबर पर कॉल के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं.
Discover the magic of the #Andaman #Islands with the #IRCTCTourism‘s exclusive tour #package!
Destinations Covered: #PortBlair, #Havelock, #NeilIsland
Departure Date: 25th September 2024
Package Price: ₹50,900/- onwards per person*
Immerse yourself in the breathtaking beauty… pic.twitter.com/uwQ1OLhQZb
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 1, 2024
IRCTC के इस टूर पैकेज में किराया अलग-अलग रखा गया है. टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 64,420 रुपये का किराया देना होगा. वहीं, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 51,350 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 50,900 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चे का किराया बेड के साथ 46,250 रुपये देना होगा. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 42,850 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चे का किराया 38,250 रुपये देना होगा. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.