Karnataka Tourism: मैसूर, हम्पी और गोकर्ण- एक बार जरूर घूमें कर्नाटक की ये 3 जगहें

कर्नाटक में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. टूरिस्ट यहां मैसूर, हम्पी और गोकर्ण की सैर जरूर करें. ये तीनों ही जगहें आपका दिल जीत लेंगी.

Updated: January 15, 2024, 3:29 PM IST

Karnataka Tourism: कर्नाटक में टूरिस्ट मैसूर, हम्पी और गोकर्ण की सैर कर सकते हैं. ये तीनों ही हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं. मैसूर चामुंडी पहाड़ी के पश्चिमोत्तर में 770 मीटर की ऊंचाई पर कावेरी नदी व कब्बानी नदी के बीच स्थित है. मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का नगर है. वैसे भी कर्नाटक एक ऐसा सूबा है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं. यह सूबा टूरिज्म के लिहाज से बेहद समृद्ध है. मैसूर में टूरिस्ट मैसूर पैलेस की सैर कर सकते हैं. यह पैलेस बेहद सुंदर है और यहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. मैसूर पैलेस की सुंदरता टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है. टूरिस्ट मैसूर में जगनमोहन पैलेस की भी सैर कर सकते हैं. इसके साथ ही मैसूर में टूरिस्ट चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Ranikhet Uttarakhand: क्यों इतना फेमस है रानीखेत? जानिए यहां कहां-कहां घूम सकते हैं टूरिस्ट

इसके साथ ही कर्नाटक में टूरिस्ट गोकर्ण की सैर कर सकते हैं. गोकर्ण कारवार के तट पर मौजूद है. यह कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है. यहां के समुद्री तट टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं. यहां टूरिस्ट महाबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा सकते हैं. गोकर्ण में टूरिस्ट कुडले बीच की सैर कर सकते हैं. यह यहां का शांत ओर लोकप्रिय समुद्र तट है. यह बीच मून बीच और ओम बीच से कुछ ही दूरी पर है. यह टूरिस्ट प्लेस अपने प्राचीन समुद्री तटों और लुभावने परिदृश्यों के लिए फेमस है. लोककथाओं की माने तो गोकर्ण भगवान शिव और विष्णु का शहर है.

इसे भी पढ़ें-Bhangarh Fort Story: कैसे पहुंचे भानगढ़? शाम होते ही क्यों नहीं जाता कोई इस किले के अंदर?

गोकर्ण जाने वाले टूरिस्ट यहां के महाबलेश्वर मंदिर में मत्था जरूर टेकते हैं. इस मंदिर में 6 फीट लंबा शिव लिंग है. मंदिर में सफेद ग्रेनाइट का उपयोग किया गया है. इस मंदिर का जिक्र महाभारत और रामायण में भी है. इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 6 बजे से 12:30 दोपहर तक है, तो वही दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच है. टूरिस्ट कर्नाटक में हम्पी की सैर कर सकते हैं. यह प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन तुंगभद्रा नदी के तट पर है. यह यहां का प्राचीन शहर है. हम्पी में टूरिस्ट विजयनगर साम्राज्य के खंडहर देख सकते हैं. यह शहर मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर की राजधानी था. यूनेस्को ने इस जगह को विश्व विरासत स्थल घोषित किया हुआ है. कई मंदिर होने के कारण इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.