
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
Kasauli and Coonoor Hill Station: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी हो रही है. ऐसे में इस वक्त सबसे अच्छा है कि हिल स्टेशनों की तरफ रुख किया जाए और वहां कुछ दिन बिताये जाए. आप अपने परिवार और बच्चों के साथ इस भीषण गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशनों की ओर जा सकते हैं. यहां हम आपको दो ऐसे ही हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद सुंदर हैं और जहां आप सुकून से भरा हुआ वक्त बिता सकते हैं. ये दो हिल स्टेशन हैं कसौली और कुन्नूर.
ये हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसे हैं और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं. इन हिल स्टेशनों की खासियत है कि ये टूरिस्टों के दिल और दिमाग में बस जाते हैं. टूरिस्ट इन हिल स्टेशनों में नदी, पहाड़, झरने और वादियां देखने के साथ ही ट्रैकिंग व कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं. हिल स्टेशनों का ठंडा मौसम और सुकून भरा वातावरण आपको गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही आपके स्ट्रेस को भी कम कर देगा.

कसौली, हिमाचल प्रदेश: अगर आपने अभी तक कसौली हिल स्टेशन की सैर नहीं की है तो आप यहां जा सकते हैं. कसौली ऐसी जगह है जो टूरिस्टों को काफी ज्यादा लुभाती है. यह हिल स्टेशन शांत है, चारों तरफ देवदार के जंगल हैं, और दूर-दूर तक हरियाली ही हरियाली है. आप यहां नदी, तालाब और झरनों को देख सकते हैं. टूरिस्ट यहां मॉल रोड पर मैगी खाने का आप लुत्फ उठा सकते हैं.
कुन्नूर, तमिलनाडु: कुन्नूर हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. ये हिल स्टेशन बेहद सुंदर है और आपको यहां कश्मीर की तरह फील होगा. आप यहां जा सकते हैं. नीलगिरी टॉय ट्रेन, शानदार गांव वाला माहौल आपके दिल में उतर जाएगा. यहां के चाय के बागान टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.