Khajjiar Lake: भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' है ये हिल स्टेशन, समुद्र तल से ऊंचाई 1900 मीटर

खज्जियार हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के चंबा में है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर है.

Published date india.com Published: June 5, 2025 10:12 AM IST
Khajjiar Lake: भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' है ये हिल स्टेशन, समुद्र तल से ऊंचाई 1900 मीटर

अगर आपको किसी ऐसे हिल स्टेशन की सैर करनी है, जो स्वर्ग सा दिखता हो तो आपको खज्जियार जाना चाहिए. इस हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. खज्जियार घूमने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं. इस हिल स्टेशन की सुंदरता टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है. खज्जियार में टूरिस्ट स्विट्जरलैंड की तरह घास के मैदानों को देख सकते हैं.

ट्रैकिंग-कैंपिंग के लिए बेस्ट है ये हिल स्टेशन

यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा है. टूरिस्ट खज्जियार में कैंपिंग कर सकते हैं, ट्रैकिंग व पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं. इस हिल स्टेशन के खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे. आइए जानते हैं कि क्यों भीमताल और कानाताल को छोड़कर आपको इस बार खज्जियार घूमना चाहिए.

समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर है ये हिल स्टेशन

खज्जियार हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के चंबा में है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर है. इस हिल स्टेशन का नाम खज्जियार कैसे पड़ा कई टूरिस्टों को यह पता नहीं होता है. दरअसल, यहां प्रसिद्ध खज्जी नागा मंदिर है. इसी खज्जी नागा मंदिर के कारण यह जगह खज्जियार कहलाई. यह मंदिर नाग देवता को समर्पित है. खज्जियार हिल स्टेशन के पास ही डलहौजी हिल स्टेशन है. आप अपनी खज्जियार ट्रिप में डलहौजी की सैर भी कर सकते हैं, क्योंकि इस हिल स्टेशन की दूरी खज्जियार से सिर्फ 24 किलोमीटर दूर है.

टूरिस्टों को यहां की खूबसूरत खज्जियार झील जरूर देखनी चाहिए. यह झील प्रकृति की गोद में बसी हुई है. झील के आसपास का वातावरण एकदम शांत और सुकून प्रदान करने वाला है. यह झील कटोरीनुमा है और चारों तरफ से देवदार के वृक्षों से घिरी हुई है. झील 5000 वर्ग गज के क्षेत्र को कवर करती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.