Know When Will The Amrit Udyan Of Rashtrapati Bhavan Open From Where And How To Book Tickets
जानिये कब खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कहां से और कैसे बुक होगा टिकट?
अमृत उद्यान टूरिस्टों के लिए दो फरवरी को खोला जाएगा. यह उद्यान टूरिस्टों के लिए तीन मार्च तक खुलेगा और इस दौरान टूरिस्ट यहां की सैर कर सकते हैं. अगर आप रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे वातावरण का नजारा देखना पसंद करते हैं, तो इस दौरान इस पार्क की सैर कर सकते हैं.
राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान जल्द ही खुलने वाला है. यह उद्यान हर साल पर्यटकों के लिए खोला जाता है. इस दौरान देश के कोने-कोने से टूरिस्ट अमृत उद्यान की सैर के लिए आते हैं. अमृत उद्यान एक सीमित अवधि के लिए जनता के लिए खोला जाता है. यहां पर्यटक फूलों की कई प्रजातियां देख सकते हैं. दरअसल, अमृत उद्यान साल में सिर्फ दो बार ही खुलता है. यह उद्यान टूरिस्टों के लिए एक बार फरवरी में और फिर दूसरी बार अगस्त में खोला जाता है.
2 फरवरी को टूरिस्टों के लिए खोला जाएगा अमृत उद्यान
अमृत उद्यान टूरिस्टों के लिए दो फरवरी को खोला जाएगा. यह उद्यान टूरिस्टों के लिए तीन मार्च तक खुलेगा और इस दौरान टूरिस्ट यहां की सैर कर सकते हैं. अगर आप रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे वातावरण का नजारा देखना पसंद करते हैं, तो इस दौरान इस पार्क की सैर कर सकते हैं.
यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टूरिस्टों के लिए खोला जाएगा. यह राष्ट्रीय उद्यान टूरिस्टों के लिए हफ्ते में छह दिन खुलता है और एक दिन बंद रहता है. अमृत उद्यान टूरिस्टों के लिए सोमवार को बंद रहेगा. इस उद्यान को घूमने के लिए टूरिस्टों को टिकट नहीं लेना पड़ता है. यहां आप निशुल्क घूम सकते हैं. इसके लिए आपको अपना टिकट रिजर्व करना होगा. टूरिस्ट अपना फ्री टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. टूरिस्टों को इसके लिए सबसे पहले https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है. वेबसाइट ऑपन होने के बाद टूरिस्टों को होम पेज पर आपको बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा और आप जिस दिन आपको यह राष्ट्रीय उद्यान घूमना है उस दिन की तारीख चुनकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुकिंग के वक्त आपको अपनी डिटेल भरनी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.