ऐसा कहा जाता है कि नीलकंठ महल का निर्माण शाह बदगा खान ने अकबर की हिंदू पत्नी के लिए करवाया था.
इसकी दीवारों पर अकबर कालीन कला के नमूने दिखते हैं.
1/6
मध्य प्रदेश में अगर आपने मांडू नहीं घूमा तो समझिये आपकी यात्रा अधूरी है. मांडू विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर बसा है और पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर खिंचता है.
Mandu 1200 new
2/6
मांडू के खंडहर और दूर-दूर तक फैले जंगल अपने साथ कई रहस्य समेटे हुए हैं. दुनियाभर के सैलानी मांडू घूमने के लिए आते हैं. मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के बाद टूरिस्टों को दूसरा ठीकाना मांडू ही होता है. यह एक ऐतिहासिक जगह है.
Mandu new 3
3/6
मांडू ऐतिहासिक जगह है. अब आपको यहां खंडहर देखने को मिलेंगे. किसी जमाने में ये खंडहर आलीशान महल हुआ करते थे. मांडू को खंडहरों का गांव कहते हैं. इसका दूसरा नाम मांडवगढ़ है. यह जगह रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर की अमर प्रेम कहानी की साक्षी है.
Mandu new 2
4/6
मांडू समुद्र तल से करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर है. मांडू में आप पुराने महल और किले देख सकते हैं.
Mandu new 1
5/6
मांडू में परमार काल, सुल्तान काल, मुगल काल और पवार काल के शासकों ने राज किया. पर्यटक मांडू में नीलकंठ शिव मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं. यहां आप नीलकंठ महल के खंडहर भी देख सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि नीलकंठ महल का निर्माण शाह बदगा खान ने अकबर की हिंदू पत्नी के लिए करवाया था.
Mandu new
6/6
मांडु का प्राचीन नाम शादियाबाद है. टूरिस्ट मांडू में खंडहरों, चट्टानों और पहाड़ों को देख सकते हैं. पुराने जमाने में जब मांडू वैभव संपन्न था उस वक्त इसमें प्रवेश के 12 दरवाजे थे. इन सभी दरवाजों में दिल्ली दरवाजा सबसे प्रमुख था. दिल्ली दरवाजे को ही मांडू का प्रवेश द्वार कहा जाता था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.