Maharashtra Tourism These 2 Forts Of Maharashtra Are Very Popular You Should Also Visit Them
Maharashtra Tourism: बेहद पॉपुलर हैं महाराष्ट्र के ये 2 किले, आप भी घूमिये
टूरिस्ट महाराष्ट्र में जयगढ़ फोर्ट की सैर कर सकते हैं. इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बीजापुर सल्तनत द्वारा किया गया था. शिवनेरी किला 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर है.
Famous Forts Of Maharashtra: अगर आपको ऐतिहासिक किलों को देखने का शौक है, तो आप महाराष्ट्र की सैर कर सकते हैं. यहां के किले देशभर में प्रसिद्ध हैं और टूरिस्ट इन्हें देखने के लिए आते हैं. ये किले कई सौ साल पुराने हैं और अपने इतिहास को बयां करते हैं. इन किलों की वास्तुकला और खंडहर टूरिस्टों को आकर्षित करती है. ये किले हरियाली और घनी पहाड़ियों के बीच स्थित हैं. आइए महाराष्ट्र के ऐसे ही दो प्रसिद्ध किलों के बारे में जानते हैं.
महाराष्ट्र में आप रायगढ़ का किला और जयगढ़ फोर्ट की सैर कर सकते हैं. रायगढ़ किला महाड में सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में 820 मीटर की ऊंचाई पर है. इस किले का निर्माण 1030 ईसवी के दौरान चंद्रराव मोर्स ने किया था. इस किले को रायरी का किला भी कहा जाता है. 1656 में यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज के आधीन हो गया था. उन्होंने इस किले का नाम रायगढ़ किला रखा और इसका पुननिर्माण कराया. यह किला मराठों के गर्व का प्रतीक है. इस किले में हिंदवी स्वराज्य की छाप है. टूरिस्ट यह किला सुबह आठ बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं.
टूरिस्ट महाराष्ट्र में जयगढ़ फोर्ट की सैर कर सकते हैं. इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बीजापुर सल्तनत द्वारा किया गया था. शिवनेरी किला 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर है. यहां का अट्रैक्शन अपनी मां जीजाबाई के साथ शिवाजी की एक मूर्ति है. इस किले को भी टूरिस्ट सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं. कहा जाता है कि इस किले को बनाने के लिए नरबली दी गई थी. इस किले के लिए जयगढ़ नाम के एक लड़के ने स्वेच्छा से बलिदान दिया. यह किला सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुलता है. इस किले में टूरिस्ट फ्री में घूम सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.