Mount Abu Rajasthan: मनाली और शिमला से भी सुंदर है राजस्थान का ये हिल स्टेशन

टूरिस्ट माउंट आबू में नक्की झील की सैर कर सकते हैं. यह मानव निर्मित झील है. इस झील को भारत की पहली मानव निर्मित झील का श्रेय जाता है. इस झील में टूरिस्ट बोटिंग कर सकते हैं औरआसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच डूबते सूरज को देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: June 9, 2025 1:42 PM IST
Mount Abu Rajasthan: मनाली और शिमला से भी सुंदर है राजस्थान का ये हिल स्टेशन

Mount Abu Tourist Destination: शिमला और मनाली से भी सुंदर हिल स्टेशन देखना है तो आपको माउंट आबू की सैर करनी होगी. यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है. यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते है. माउंट आबू दिलवाड़ा जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. इस हिल स्टेशन की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर चोटी है. इस हिल स्टेशन में देश के कोने-कोने से टूरिस्ट आते हैं.

टूरिस्ट यहां रॉक क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते हैं. टूरिस्ट यहां आध्यात्मिकता के साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं. इस हिल स्टेशन में बड़ी संख्या में मंदिर हैं. जिस कारण से माउंट आबू का काफी धार्मिक महत्व है. अगर आप माउंट आबू जा रहे हैं, तो यहां की घेवर मिठाई जरूर खाएं. साथ ही राजस्थानी फूड का भी आनंद लें. यह हिल स्टेशन अपने शांत और हरे -भरे माहौल के लिए जाना जाता है. यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और पथरीले पठार पर मौजूद है. आइए जानते हैं कि आप माउंट आबू हिल स्टेशन में कहां-कहां घूम सकते हैं.

नक्की झील
टूरिस्ट माउंट आबू में नक्की झील की सैर कर सकते हैं. यह मानव निर्मित झील है. इस झील को भारत की पहली मानव निर्मित झील का श्रेय जाता है. इस झील में टूरिस्ट बोटिंग कर सकते हैं औरआसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच डूबते सूरज को देख सकते हैं. महात्मा गांधी की अस्थियां भी यहां विसर्जित की गई थीं.

इसे भी पढ़ें-वर्कला-अल्लेप्पी: केरल की ये जगहें हैं बेहद सुंदर; उत्तराखंड-हिमाचल की तरह हैं नदी-पहाड़

गुरु शिखर
गुरु शिखर पर्वत माउंट आबू का सबसे ऊंचा पर्वत है. यह पर्वत यहां के दर्शनीय स्थलों में से एक है. गुरु शिखर तक लगभग 300 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है. यहां आप गुरु दत्तात्रेय के मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यह जगह धार्मिक मान्यता और मनरोम दृश्यों दोनों ही वजहों से फेमस है. माउंट आबू जाने वाले टूरिस्ट गुरु शिखर पर्वत की सैर जरूर करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.