अगर आपने मैसूर, हम्मी और गोकर्ण नहीं देखा तो आपको एक बार ये तीनों हिल स्टेशन जरूर देखने चाहिए. कर्नाटक के ये हिल स्टेशन टूरिस्टों के बीच लोकप्रिय हैं और इनकी खूबसूरती सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती है. जिस तरह से हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं, उसी तरह से प्रकृति की गोद में बसे कर्नाटक के हिल स्टेशन भी टूरिस्टों को अपनी ओर खींचते हैं. वैसे तो कर्नाटक में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां सैलानी जा सकते हैं, लेकिन ये तीन हिल स्टेशन बेस्ट हैं, और सबसे अधिक पॉपुलर हैं.
मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का नगर है. यह जगह चामुंडी पहाड़ी के पश्चिमोत्तर में 770 मीटर की ऊंचाई पर कावेरी नदी व कब्बानी नदी के बीच स्थित है. मैसूर में टूरिस्ट मैसूर पैलेस की सैर कर सकते हैं. यह पैलेस बेहद सुंदर है और यहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. मैसूर पैलेस की सुंदरता टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है. टूरिस्ट मैसूर में जगनमोहन पैलेस की भी सैर कर सकते हैं. इसके साथ ही मैसूर में टूरिस्ट चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं.
लोककथाओं की माने तो गोकर्ण भगवान शिव और विष्णु का शहर है. गोकर्ण कारवार के तट पर है. यह कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है. यहां के समुद्री तट टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं. यहां टूरिस्ट महाबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा सकते हैं. गोकर्ण में टूरिस्ट कुडले बीच की सैर कर सकते हैं. यह यहां का शांत ओर लोकप्रिय समुद्र तट है. यह बीच मून बीच और ओम बीच से कुछ ही दूरी पर है. यह टूरिस्ट प्लेस अपने प्राचीन समुद्री तटों और लुभावने परिदृश्यों के लिए फेमस है.

गोकर्ण जाने वाले टूरिस्ट यहां के महाबलेश्वर मंदिर में मत्था जरूर टेकते हैं. इस मंदिर में 6 फीट लंबा शिव लिंग है. मंदिर में सफेद ग्रेनाइट का उपयोग किया गया है. इस मंदिर का जिक्र महाभारत और रामायण में भी है. इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 6 बजे से 12:30 दोपहर तक है, तो वही दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच है. टूरिस्ट कर्नाटक में हम्पी की सैर कर सकते हैं. यह प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन तुंगभद्रा नदी के तट पर है. यह यहां का प्राचीन शहर है. हम्पी में टूरिस्ट विजयनगर साम्राज्य के खंडहर देख सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.