National Tourism Day 2024: गुजरात में भी है एक हिल स्टेशन, क्या आपने घूमा है?

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:January 25, 2024 12:17 PM IST

National Tourism Day 2024: यह किला इस हिल स्टेशन से 5 किमी दूर है और समुद्र तल से 3,600 फीट की ऊंचाई पर बना है. अगर आपने अभी तक यह हिल स्टेशन नहीं देखा है तो आप यहां की सैर कर सकते हैं. सापुतारा हिल स्टेशन में सैलानी सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं.

National Tourism Day 2024: इस पर्यटन दिवस पर आप गुजरात के एक ऐसे हिल स्टेशन की सैर करिए जो बेहद सुंदर है और चर्चित भी है. इस हिल स्टेशन पर आप हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तरह हरे-भरे जंगल, पहाड़, नदियां और झरने देख सकते हैं. जब भी हिल स्टेशन की बात आती है, तो हमारे जेहन में सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तस्वीर सामने आती है, क्योंकि इन दोनों ही सूबों में बेहद पॉपुलर हिल स्टेशन हैं. हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में टूरिस्ट कई हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं. हिल स्टेशनों की रानी मसूरी उत्तराखंड में है और शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशन जहां विदेशों से तक टूरिस्ट आते हैं, ये हिमाचल प्रदेश में है. लेकिन गुजरात में भी एक हिल स्टेशन है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

Advertising
Advertising

इसे भी पढ़ें-National Tourism Day 2024: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? 5 बातें जानिए

कौन-सा है गुजरात का यह हिल स्टेशन?

हम गुजरात के जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं उसका नाम सापुतारा हिल स्टेशन है. यह हिल स्टेशन बेहद लोकप्रिय और सुंदर है. सापुतारा हिल स्टेशन गुजरात के डांग जिले में है और समुद्र तल से इस हिल स्टेशन की ऊंचाई 875 मीटर है. इस हिल स्टेशन में एक सुंदर झील है जिसका नाम सापुतारा झील है. टूरिस्ट इस झील की सैर भी कर सकते हैं. झील की दूरी हिल स्टेशन से करीब 1.5 किमी दूर है. यह झील मानव निर्मित है. यहां टूरिस्ट एक प्राचीन किले हटगढ़ की भी सैर कर सकते हैं. यह किला इस हिल स्टेशन से 5 किमी दूर है और समुद्र तल से 3,600 फीट की ऊंचाई पर बना है. अगर आपने अभी तक यह हिल स्टेशन नहीं देखा है तो आप यहां की सैर कर सकते हैं. सापुतारा हिल स्टेशन में सैलानी सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर नासिक के पास वाणी में है. यह मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है जिस कारण इसे सप्त श्रुंगी माता या फिर सात चोटियों की माता कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें-National Tourism Day 2024: 2 डरावनी जगहें जहां होती हैं पैरानॉर्मल एक्टिविटी फिर भी जाते हैं टूरिस्ट

इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. इस हिल स्टेशन से करीब 40 किमी दूर वंसदा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां आप घूम सकते हैं. अगर आपको जंगली जानवर और पक्षियों को देखने का शौक है, तो इस नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं. गुजरात के इस हिल स्टेशन को देखने के लिए आप सर्दियों में भी जा सकते हैं और यहां कुछ दिन बिता सकते हैं. यहां जाने के बाद आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की याद आ जाएगी क्योंकि यह हिल स्टेशन प्राकृतिक तौर पर बेहद समृद्ध है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें