National Tourism Day: हिमाचल और उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि गुजरात में भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. इस हिल स्टेशन को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. नेशनल टूरिज्म डे के अवसर पर इस हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से जानिये.
गुजरात में सापुतारा हिल स्टेशन है. यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. डांग जिले में स्थित यह हिल स्टेशन स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर ऊंचाई पर है. उत्तराखंड और हिमाचल की तरह ही यहां भी हरे-भरे जंगल, पहाड़, झरने और वादियां हैं. अगर आपने अभी तक यह हिल स्टेशन नहीं देखा तो इस बार यहां की सैर कर सकते हैं.
यहां आप हटगढ़ किला देख सकते हैं. यह सापुतारा से करीब 5 किमी दूर है. 3,600 फीट की ऊंचाई पर बना यह किला बेहद प्राचीन है. सापुतारा में टूरिस्ट सापुतारा झील (Saputara Lake) घूम सकते हैं. यह झील सापुतारा हिल स्टेशन से करीब 1.5 किमी दूर है. यह झील मानव निर्मित है.

सापुतारा हिल स्टेशन में सैलानी सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर नासिक के पास वाणी में है. यह मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है जिस कारण इसे सप्त श्रुंगी माता या फिर सात चोटियों की माता कहा जाता है. इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. इस हिल स्टेशन से करीब 40 किमी दूर वंसदा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां आप घूम सकते हैं. अगर आपको जंगली जानवर और पक्षियों को देखने का शौक है, तो इस नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं. गुजरात के इस हिल स्टेशन को देखने के लिए आप सर्दियों में भी जा सकते हैं और यहां कुछ दिन बिता सकते हैं. यहां जाने के बाद आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की याद आ जाएगी क्योंकि यह हिल स्टेशन प्राकृतिक तौर पर बेहद समृद्ध है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.