नए साल 2026 को बनाए और खास, पार्टनर संग घूम आइए मुंबई के पास बसी ये शानदार जगहें

New Year Trip Plan: अगर आप 2026 की शुरुआत अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और यादगार तरीके से करना चाहते हैं तो आप मुंबई के आस पास बसी इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए पाटर्नर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

Published date india.com Published: December 12, 2025 5:16 PM IST
New Year 2026 trips
New Year 2026 trips

Happy New Year 2026: अगर आप 2026 की शुरुआत अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और यादगार तरीके से करना चाहते हैं और मुंबई में रहते हैं तो यहां आस पास कई ऐसी सुंदर जगहें हैं जहां आप कम बजट में भी शानदार यात्रा का अनुभव ले सकते हैं. यहां आप समुद्र, पहाड़, झीलें, एडवेंचर की जगहें मुंबई के आसपास सब कुछ मौजूद है. यहां आज हम आपके लिए ऐसी बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बना सकते हैं.

लोनावाला

मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित लोनावाला कपल्स की पहली पसंद है. यहां की ठंडी हवा, झरने, हरे-भरे पहाड़ और साफ-सुथरा मौसम इसे न्यू ईयर ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाते हैं. यहां आप टाइगर प्वाइंट, भुशी डैम और राजमाची फोर्ट जैसे खूबसूरत स्थान देख सकते हैं. सर्दियों में लोणावाला का रोमांटिक मौसम आपके नए साल को और भी खास बना देगा.

खंडाला

लोणावाला के ठीक पास स्थित खंडाला न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि शांत भी है. यहां हरियाली, घाटियां और छोटे-छोटे व्यू पॉइंट आपको रिलैक्स महसूस कराते हैं. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो खंडाला एक बेहतरीन विकल्प है. यहां आप ड्यूक नोज प्वाइंट और रिवर वेली पॉइंट पर शानदार तस्वीरें ले सकते हैं.

माथेरान

मुंबई के पास स्थित माथेरान एक अनोखी जगह है जहां वाहन अंदर नहीं जाते. यहां की शुद्ध हवा, लाल मिट्टी वाले रास्ते, छोटी-छोटी दुकाने और रोमांटिक व्यू कपल्स को बेहद पसंद आते हैं. सनसेट प्वाइंट और इको प्वाइंट यहां की सबसे खूबसूरत जगहों में से हैं. अगर आप प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो माथेरान आपके लिए परफेक्ट है.

अलीबाग

अगर आपको समुद्र पसंद है तो अलीबाग से बेहतर जगह नहीं. यहां के साफ-सुथरे बीच, नारियल के पेड़ और शांत वातावरण कपल्स के लिए बेहद खास अनुभव देते हैं. यहां आप कोलाबा किला, किहिम बीच और अलिबाग बीच पर घूम सकते हैं. नए साल की पहली सुबह समुद्र किनारे बिताना किसी भी कपल के लिए यादगार पल बन सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इगतपुरी

मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित इगतपुरी सर्दियों में बेहद खूबसूरत हो जाता है. यहां धुंध से घिरी पहाड़ियां, झरने और शांत वातावरण कपल्स को अपनी ओर खींचते हैं. ट्रेकिंग पसंद करने वाले कपल्स यहां कळसूबाई पीक और भटकुंड झरने तक भी जा सकते हैं. नए साल को नेचर के बीच शांति से मनाने के लिए इगतपुरी एक शानदार डेस्टिनेशन है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.