भानगढ़ ही नहीं, राजस्थान में घूमिये बाला किला फोर्ट और सरिस्का नेशनल पार्क

टूरिस्ट अलवर में बाला किला फोर्ट की सैर कर सकते हैं. यह किला अरावली पर्वतमाला में है. इस किले को अलवर का किला भी कहा जाता है. इस किले को 15वीं शताब्दी में हसन खान मेवाती ने बनवाया था.

Published date india.com Published: November 12, 2024 2:51 PM IST
भानगढ़ ही नहीं, राजस्थान में घूमिये बाला किला फोर्ट और सरिस्का नेशनल पार्क

राजस्थान का भानगढ़ का किला बेहद मशहूर है. यह भूतिया किला है और 17 वीं शताब्दी में बना था. अब यह किला खंडहर हो चुका है और टूरिस्ट इस किले की कहानियों को जानने और इसे घूमने के लिए यहां जाते हैं. आमेर के राजा भगवत दास ने इसे अपने छोटे बेटे माधो सिंह प्रथम के लिए 1573 में बनवाया था. इस किले में शाम होते ही कोई भी प्रवेश नहीं करता क्योंकि यह नगेटिव एनर्जी का गढ़ माना जाता है. यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती हैं. यह किला राजस्थान के रणथंभौर और जयपुर के बीच अलवर में है. हालांकि ऐसा नहीं है कि राजस्थान में टूरिस्टों के घूमने के लिए सिर्फ भानगढ़ का ही किला है. यहां टूरिस्ट बाला किला फोर्ट और सरिस्का नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं.

टूरिस्ट अलवर में बाला किला फोर्ट की सैर कर सकते हैं. यह किला अरावली पर्वतमाला में है. इस किले को अलवर का किला भी कहा जाता है. इस किले को 15वीं शताब्दी में हसन खान मेवाती ने बनवाया था. ये किला मराठों, यादवों और कछवाहा राजपूतों के शासन में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था. बाला किला का अर्थ है युवा किल. इस किले में छह द्वार हैं. ये द्वार जय पोल, सूरज पोल, लक्ष्मण पोल, चंद पोल, कृष्ण पोल और अंधेरी गेट हैं.

यह किला भानगढ़ किले से करीब 96 किलोमीटर दूर है. टूरिस्ट यहां सरिस्का नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं. यह नेशनल पार्क भई अरावली पहाड़ियों में स्थित है. यह पार्क लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है. इसे सारिस्का टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है. यह राष्ट्रीय पार्क घास के मैदानों, पर्णपाती जंगलों, चट्टानों और पथरीली भूमि से घिरा हुआ है. यहां कभी अलवर के महाराजा शिकार करते थे. इस पार्क को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था. यह किला भानगढ़ किले से 27 किलोमीटर दूर है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.