ओडिशा को इस दिन मिलेगी नई Vande Bharat ट्रेन, पुरी से 7 घंटे में पहुंच जाएगी राउरकेला

यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी से राउरकेला सिर्फ साढ़े सात घंटे में पहुंचा देगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर पौने एक बजे राउरकेला पहुंचेगी.

Published date india.com Updated: September 22, 2023 5:02 PM IST
The three proposed routes for these new trains could be Mumbai to Kolhapur, Mumbai to Jalna, and Pune to Secunderabad.
The three proposed routes for these new trains could be Mumbai to Kolhapur, Mumbai to Jalna, and Pune to Secunderabad.

Vande Bharat Express Train: ओडिशा को जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल जाएगी. ओडिशा को यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन बाद यानी 24 सितंबर रविवार के दिन मिलेगी. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन पुरी से राउरकेला और राउरकेला से पुरी के बीच चलेगी. पुरी से राउरकेला तक चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. इस बात की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी है. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 9 अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे.

साढ़े सात घंटे में पुरी से राउरकेला पहुंचा देगी ये ट्रेन

यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी से राउरकेला सिर्फ साढ़े सात घंटे में पहुंचा देगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर पौने एक बजे राउरकेला पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ट्रेन राउरकेला से दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात्रि 9 बजकर 40 मिनट पर पुरी पहुंच जाएगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में शनिवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी. इस ट्रेन संख्या: 20835-20836 है. ओडिशा में 18 मई को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हुआ था.

रेलवे के सूत्र के अनुसार, द्वितीय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से राउरकेला के बीच 505 किमी की दूरी को यह एक्सप्रेस 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. इस दौरान यह एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से निकलने के बाद खोर्द्धा रोड़, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, केरेजंग, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा स्टेशन पर रुकते हुए दोपहर 12.45 बजे राउरकेला पहुंचेगी और राउरकेला से अपरान्ह 2.10 छूटकर रात 9.40 बजे पुरी पहुंचेगी. पीएम मोदी 24 सितंबर को जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जयपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, जयपुर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस, जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्‍नई-हैदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्‍नई-तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस और पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.