One Visa For Gulf Countries To Come Like Schengen Visa
One visa for Gulf Countries:अब एक ही VISA से टूरिस्ट घूम सकेंगे सारे अरब देश
खाड़ी देशों के लिए एक ही यूनिफाइड वीजा व्यवस्था को लागू करने की मंजूरी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की गई है. इससे अब टूरिस्ट ज्यादा से ज्यादा तादाद में खाड़ी देशों की सैर करेंगे क्योंकि उन्हें अलग-अलग देशों में घूमने के लिए अलग-अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी.
One Visa for Gulf Countries: खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council) ने हाल ही में अपने सदस्य देशों के लिए यूनिफाइड टूरिस्ट वीजा को मंजूरी दे दी है. इसके लागू होते ही खाड़ी देशों की यात्रा अब सरल और सुविधाजनक हो जाएगी. खाड़ी देशों के लिए यूनिफाइड टूरिस्ट वीजा का अर्थ है कि अब एक ही वीजा पर टूरिस्ट सारे खाड़ी देशों की यात्रा कर सकेंगे. टूरिस्टों को अलग-अलग खाड़ी देशों के लिए अलग-अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी. आइए इस नये बदलाव के बारे में विस्तार से जानते हैं.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है नया कदम
खाड़ी देशों के लिए एक ही यूनिफाइड वीजा व्यवस्था को लागू करने की मंजूरी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की गई है. इससे अब टूरिस्ट ज्यादा से ज्यादा तादाद में खाड़ी देशों की सैर करेंगे क्योंकि उन्हें अलग-अलग देशों में घूमने के लिए अलग-अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी. इस नई वीजा व्यवस्था को मंजूरी खाड़ी सहयोग परिषद ( Gulf Cooperation Council) ने दी है. हाल ही में खाड़ी सहयोग परिषद ने आंतरिक मंत्रियों की 40वीं बैठक में सदस्य देशों के लिए एक ही वीजा व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दी है. यह व्यवस्था यूरोपीय शेंगेन वीजा की तरह है.
खाड़ी देश सात हैं. जिनमें बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है. इन देशों के संयुक्त परिषद को गल्फ कॉपरेशन काउंसिल कहा जाता है. जैसे ही यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी दुनियाभर के टूरिस्टों के लिए सारे खाड़ी देशों की यात्रा पहले से अधिक सरल हो जाएगी. खाड़ी सहयोग परिषद के अध्यक्ष सैय्यद हमूद बिन फैसल अल बुसैदी ने बैठक में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि अब टूरिस्ट सारे सदस्य देशों में यात्रा एक ही वीजा के साथ कर सेकेंगे. यह एकीकृत पर्यटक वीजा सैद्धांतिक रूप से यूरोप में शेंगेन वीजा की तरह ही होगा जिसमें फिलहाल पर्यटकों को एक वीजा यानी शेंगेन वीजा पर 27 सदस्य देशों की यात्रा करने की अनुमति मिलती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.