Pangot Hill Station Uttarakhand: नैनीताल से 15 किमी दूर है ये हिल स्टेशन, बर्ड वाचिंग के लिए है परफेक्ट
इस हिल स्टेशन में काफी कम भीड़भाड़ होती है जिस कारण इसे सीक्रेट हिल स्टेशन भी कहा जाता है. इस हिल स्टेशन में चारों तरफ पहाड़,जंगल और पक्षियों का कलरव आपको रिफ्रेश कर देगा. पंगोट की दूरी नैनीताल से महज 15 किलोमीटर है.
Pangot Hill Station Uttarakhand: पंगोट हिल स्टेशन शांत और सुकून से भरा हुआ है. यह हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है. इस हिल स्टेशन में काफी कम भीड़भाड़ होती है जिस कारण इसे सीक्रेट हिल स्टेशन भी कहा जाता है. इस हिल स्टेशन में चारों तरफ पहाड़,जंगल और पक्षियों का कलरव आपको रिफ्रेश कर देगा. पंगोट की दूरी नैनीताल से महज 15 किलोमीटर है. यह खूबसूरत पर्यटक स्थल समुद्र तल से 6,510 फीट की ऊंचाई पर है.
नैनीताल से टूरिस्ट सिर्फ 30-35 मिनट में पंगोट पहुंच सकते हैं. पंगोट में कई रिजॉर्ट हैं और कुछ दुकानें भी हैं. नैनीताल से ऊपर की तरफ पंगोट के रास्ते में टूरिस्टों को प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है और तरह-तरह के पक्षी भी पेड़ों पर बैठे हुए और चहचहाते हुए दिख जाएंगे.
[gallery size="full" columns="1" ids="7892866"]
पंगोट में टूरिस्ट 500 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं. यहां का शांत और सुकूं से भरा वातावरण, चारों तरफ पहाड़, जंगल और पक्षियों का कलरव टूरिस्टों को भीतर से तरोताजा कर देता है. यहां टूरिस्टों को ठहरने के लिए एक से एक बढ़िया होम स्टे मिल जाएंगे. पंगोट में टूरिस्ट ट्रैकिंग कर सकते हैं और लंबी नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं. गर्मियों में भी पंगोट हिल स्टेशन पर काफी ठंड होती है. यहां का मौसम टूरिस्टों को बेहद भाता है. टूरिस्ट पंगोट से नैना पीक तक ट्रैकिंग कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें