शराब पकड़ने गई पुणे पुलिस को मिला इतना सारा धन, नोट गिनते-गिनते थक गई मशीनें-पैसा न हुआ खत्म, Viral Video देख आप भी रह जाएंगे दंग
पुणे पुलिस ने कोंढवा में अवैध शराब की रेड के दौरान एक घर की अलमारी से 1.00 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं, पुलिस अब आयकर विभाग के साथ मिलकर पैसे के सोर्स की जांच कर रही है.
अवैध शराब पकड़ने गई पुणे पुलिस को मिली करोड़ों रुपये
महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी. लेकिन इस रेड के दौरान पुलिस के हाथ करोड़ों की बेहिसाब नकदी लग गई. पुणे के कोंढवा इलाके में हुई इस छापेमारी ने न केवल पुलिस महकमे को चौंका दिया है, बल्कि अब इस मामले में आयकर विभाग (Income Tax Department) भी सक्रिय हो गया है.
अवैध शराब की सूचना पर रेड मारने गई थी पुणे पुलिस?
यह पूरी घटना पुणे के कोंढवा (Kondhwa) इलाके की है. कोंढवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काकड़े वस्ती इलाके में एक घर के भीतर से अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेचने का काला धंधा चलाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पहुंची.
पुणे पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन?
शुरुआती तलाशी में पुलिस को व्हिस्की, रम और करीब 70 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये थी. साथ ही 1.41 लाख रुपये नकद भी मिले. लेकिन जब पुलिस को शक हुआ और उन्होंने बेडरूम की गहन तलाशी ली, तो वहां एक पुरानी अलमारी मिली. जब अलमारी के गुप्त खानों को खोला गया, तो वहां नोटों के बंडल ठूंस-ठूंस कर भरे थे. पुलिस ने जब मशीन मंगाकर गिनती की, तो कुल ₹1,00,85,950 (एक करोड़ आठ लाख से अधिक) नकद बरामद हुए.
इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा?
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को नामजद किया है. आरोपियों की पहचान अमर कौर (उर्फ मादरीकौर), दिलदार सिंह और देवश्री जुन्नी सिंह के रूप में हुई है. पुलिस अब इन तीनों के फाइनेंशियल नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पैसा केवल शराब की बिक्री का है या इसके पीछे कोई और बड़ा अपराध छिपा है.
FIR दर्ज कर Police ने शुरू की जांच?
कोंढवा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोमय मुंडे के नेतृत्व में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इस रैकेट के तार मुंबई, गोवा या अन्य राज्यों से जुड़े हैं. बता दें कि हाल ही में पुणे पुलिस ने 3.45 करोड़ रुपये का ड्रग्स रैकेट भी पकड़ा था, जिसमें मलय राजेश देलिवाला और स्वराज अनंत भोसले सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. शहर में चल रहे 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत यह दूसरी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें