Rajasthan Tourist Destinations: ये हैं राजस्थान की 3 खूबसूरत झीलें, क्या आप घूमें हैं यहां

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 17, 2025 9:44 AM IST

उदयपुर झीलों का शहर है. इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है. यह शहर कई झीलों से घिरा हुआ है. दुनियाभर से यहां टूरिस्ट आते हैं.

Beautiful lakes of Rajasthan: अगर आपने हिल स्टेशन बहुत घूम लिये हैं तो इस बार राजस्थान की तीन झीलों की सैर करिये. ये झीलें बेहद सुंदर हैं और टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. देश के कोने-कोने से सैलानी इन झीलों को देखने के लिए आते हैं. आप भी इन झीलों की सैर पर एक बार जरूर जाएं.

Advertising
Advertising

पिछोला झील, उदयपुर

उदयपुर झीलों का शहर है. इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है. यह शहर कई झीलों से घिरा हुआ है. दुनियाभर से यहां टूरिस्ट आते हैं. यहां की पिछोला झील सैलानियों के दिल में उतर जाती है. उदयपुर में टूरिस्टों के देखने के लिए बहुत कुछ है. झील में चार आइलैंड हैं- जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अर्सी विलास. पहले दो द्वीपों पर महल हैं. पिछोला झील सुरम्य पहाड़ियों और स्नान घाटों से घिरी हुई है. वहां रहते हुए आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं.

नक्की झील, माउंट आबू

नक्की झील माउंट आबू में है. यह यहां की फेमस झील है. ये जगह आपको शहर के शोर शराबे से दूर शांति प्रदान करती है. झील के पास एक बगीचा है, जहां आप पिकनिक मना सकते हैं. इस झील में आप बोटिंग कर सकते हैं. सुबह और शाम यहां के नजारे बेहद सुंदर होते हैं और टूरिस्टों को अट्रैक्ट करते हैं. आप नक्की झील घूमने के साथ ही राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की भी सैर कर सकते हैं.

फतेह सागर झील

आप राजस्थान में फतेह सागर झील की सैर कर सकते हैं. यह झील टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह झील शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है. ये झील आपको एक शांत अनुभव देने में मदद करती है. यहां समय-समय पर आयोजित होने वाली कई तरह की फूलों की प्रदर्शनियों को देख सकते हैं. यहां आप म्यूजियम भी देख सकते हैं. साथ ही बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें