
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
Rishikesh Hill Station: ऋषिकेश हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. देश और दुनियाभर से टूरिस्ट इस हिल स्टेशन की सैर पर जाते हैं. इस हिल स्टेशन में टूरिस्ट गंगा आरती देख सकते हैं और विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. ऋषिकेश को योग नगरी कहा जाता है. यह हिल स्टेशन दिल्ली-एनसीआर से नजदीक है और टूरिस्ट यहां 5 घंटे में आसानी से पहुंच जाते हैं. दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 233 किलोमीटर है. आइए इस हिल स्टेशन के बारे में ज्यादा जानते हैं और यह भी जानते हैं कि किन जगहों की सैर के बिना ऋषिकेश ट्रिप अधूरी है.
ऋषिकेश योग नगरी है. यह हिल स्टेशन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. यहां आप राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं और गंगा नदी के किनारे योग कर सकते हैं. टूरिस्ट यहां मैगी प्वाइंट की सैर कर सकते हैं. टूरिस्ट ऋषिकेश में बंजी जंपिंग, राफ्टिंग और कैपिंग से लेकर कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं. ऋषिकेश के ही बगल में हरिद्वार है जहां आप गंगा आरती में भाग ले सकते हैं और गंगा किनारे अध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति कर सकते हैं. अगर आप त्रिवेणी घाट नहीं घूमते है तो समझिये आपकी ऋषिकेश की यात्रा अधूरी है. यह वह जगह है जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का मिलन होता है. यहां हर शाम होने वाली गंगा आरती एक दिव्य अनुभव प्रदान करती है.
अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं तो त्र्यंबकेश्वर मंदिर और वशिष्ठ गुफा आश्रम की सैर जरूर करें. प्राचीन त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर अपने आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है. यहां आने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. वशिष्ठ गुफा आश्रम बेहद प्रसिद्ध है. यह ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर दूर गंगा नदी के किनारे है. यह वही स्थान है जहां महर्षि वशिष्ठ ने कठोर तपस्या की थी. इसके अलावा बिना जानकी सेतु के दर्शन किये ऋषिकेश यात्रा अधूरी है. ऋषिकेश में बने दो प्रमुख पुलों – लक्ष्मण झूला और राम झूला के बाद टूरिस्ट जानकी सेतु देखने जरूर जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.