Rishikesh River Rafting: शुरू हो गई है ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, 2 महीने से भी ज्यादा से थी बंद

Rishikesh River Rafting: रिवर राफ्टिंग के शौकीन टूरिस्टों के लिए खुशखबरी है. ऋषिकेश में फिर से रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है.

Published date india.com Published: September 24, 2024 8:24 AM IST
Rishikesh River Rafting: शुरू हो गई है ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, 2 महीने से भी ज्यादा से थी बंद

Rishikesh River Rafting: करीब ढाई महीने के बाद ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत हो गई है. रिवर राफ्टिंग की इच्छा रखने वाले और इसका आनंद लेने वाले टूरिस्टों के लिए यह खुशखबरी है. ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत 23 सितंबर से हो चुकी है और काफी ताताद में टूरिस्ट भी आने लगे हैं. दरअसल, देश के कोने-कोने से टूरिस्ट ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए आते हैं. टूरिस्ट गंगा किनारे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं. बारिश के कारण 30 जून से गंगा में रिवर राफ्टिंग बंद थी. अब फिर से इसका संचालन शुरू हो गया है.

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग करने वाले टूरिस्ट ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं. टूरिस्ट ब्रह्मपुरी और मरीन ड्राइव से राफ्टिंग करेंगे. साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है. रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने पर राफ्टिंग व्यवसायी और टूरिस्ट दोनों में खुशी की लहर है. टूरिस्ट मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग के लिए आते हैं. अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन होगा. इसके बाद धीरे-धीरे गंगा नदी का जलस्तर कम होने पर क्लब हाउस, कौडियाला समेत अन्य राफ्टिंग प्वाइंटों को भी खोला जाएगा.

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए आने वाले युवाओं की भीड़ लगी रहती है. हर कोई रिवर राफ्टिंग का आनंद लेना चाहता है. गंगा में रिवर राफ्टिंग का रोमांचक अनुभव को एक बार महसूस कर लेना चाहता है. ऋषिकेश दिल्ली-एनसीआर से पास है और रिवर राफ्टिंग का गढ़ है. यहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का बेस्ट ट्रैक है. यह टूरिस्टों का सबसे पसंदीदा ट्रैक है. इसकी लंबाई लगभग 9 किमी है जिसे पूरा करने में 1.5 घंटे का वक्त लगता है. अगर आप पहली बार रिवर राफ्टिंग कर रहे हैं तो इस ट्रैक को चुन सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.