Rishikesh Uttarakhand Visit These 10 Places In Rishikesh Do These 5 Things The Trip Will Become Memorable
Rishikesh Uttarakhand: ऋषिकेश में घूमिए ये 10 जगहें, करें ये 5 चीजें ट्रिप बन जाएगी यादगार
Rishikesh Uttarakhand: ऋषिकेश हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ और गंगा नदी के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां आप कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. ऋषिकेश में टूरिस्ट ट्रैकिंग और राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
Rishikesh Uttarakhand: अगर आप दो पल की शांति चाहते हैं, तो ऋषिकेश का ट्रिप बना लीजिए. यह हिल स्टेशन दुनियाभर के टूरिस्टों के बीच पॉपुलर है और योग नगरी के नाम से विख्यात है. ऋषिकेश में आप न सिर्फ रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं, बल्कि कैंपिंग, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर से ऋषिकेश की दूरी सिर्फ 233 किलोमीटर है. यहां से पास होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के काफी टूरिस्ट ऋषिकेश आते हैं और यहां रिवर राफ्टिंग के साथ ही योग व अन्य एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लेते हैं. आइए जानते हैं कि अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं तो कौन-सी 10 जगहें घूम सकते हैं और क्या 5 चीजें कर सकते हैं.
ऋषिकेश हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ और गंगा नदी के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां आप कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिरों की नगरी है. ऋषिकेश में आप नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, अय्यपा मंदिर लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और स्वर्ग आश्रम इत्यादि जगहों की सैर कर सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं. टूरिस्ट ऋषिकेश में बंजी जंपिंग, राफ्टिंग और कैपिंग से लेकर कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं.
गंगा आरती में भाग लें- अगर आप ऋषिकेश की सैर कर रहे हैं और आपने गंगा आरती में भाग नहीं लिया तो समझिए कि आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है. हरिद्वार की गंगा आरती बेहद प्रसिद्ध है.
राफ्टिंग जरूर करिए- ऋषिकेश जाने वाले हर टूरिस्ट को राफ्टिंग जरूर करनी चाहिए. यहां के राफ्टिंग का अनुभव आप कभी नहीं भुला पाएंगे.
योगा जरूर करिए-अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं तो योगा जरूर करें. ट्रैकिंग और बीटल्स आश्रम- ऋषिकेश जा रहे हैं तो राफ्टिंग के साथ ही ट्रैकिंग भी करें और यहां के बीटल्स आश्रम की सैर जरूर करें. यह आश्रम 18 एकड़ भूमि में फैला है और बहुत सुंदर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.