Saputara Hill Station Gujarat: क्या आपने गुजरात का सापुतारा हिल स्टेशन देखा है. यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है और यहां देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं. डांग जिले में स्थित यह हिल स्टेशन स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर ऊंचाई पर स्थित है. एडवेंचर लवर्स के लिए यह जगह फेवरेट है. यहां के हरे-भरे जंगल, पहाड़, झरने और वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. यहां आप कई जगहों की सैर कर सकते हैं और एक अच्छी खासी ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं.
सापुतारा में सैलानी हटगढ़ किला देख सकते हैं. यह सापुतारा से करीब 5 किमी दूर है. 3,600 फीट की ऊंचाई पर बना यह किला बेहद प्राचीन है. ट्रैकिंग के जरिए सैलानी यहां तक पहुंचते हैं. यहां से सैलानी आसपास के गांवों का नजारा देख सकते हैं. सैलानी सापुतारा में फेमस सापुतारा झील (Saputara Lake) देख सकते हैं. यह झील सापुतारा हिल स्टेशन से करीब 1.5 किमी दूर है. यह झील मानव निर्मित है. यहां आप बोटिंग कर सकते हैं और खूब एन्जॉय कर सकते हैं. यहां आप सुस्ता सकते हैं और बोटिंग के साथ तरह-तरह के फूड का आनंद ले सकते हैं. गर्मियों के साथ ही यहां आप सर्दियों में भी जा सकते हैं और कुछ दिन बिता सकते हैं.
सापुतारा में सैलानी सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर नासिक के पास वाणी में है. यह मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है जिस कारण इसे सप्त श्रुंगी माता या फिर सात चोटियों की माता कहा जाता है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. सापुतारा में आप आर्टिस्ट विलेज की सैर कर सकते हैं. यहां आपको कई आर्ट वर्क देखने को मिल जाएगा. सापुतारा से ही करीब 40 किमी दूर वंसदा राष्ट्रीय उद्यान (Vansda National Park), जहां आप जा सकते हैं. यहां आप कई प्रकार के जंगली जानवर देख सकते हैं. वैसे तो सापुतारा घूमने का सबसे बेस्ट टाइम गर्मियों में है लेकिन आप यहां सर्दियों में भी जा सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.