स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग में क्या अंतर है?

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:January 11, 2024 11:36 AM IST

Scuba Diving vs Snorkeling in hindi: स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग दोनों ही वाटर स्पोर्ट हैं. दोनों में ही आप पानी के भीतर खेलते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें अंतर क्या है?

Scuba Diving and Snorkeling Difference: आपने अक्सर स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग में क्या अंतर है? वैसे तो स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग दोनों ही पॉपुलर वाटर गेम हैं. ये दोनों ही खेल पानी के खेल हैं और टूरिस्टों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं. समुद्री तटों जैसे कि लक्षद्वीप और गोवा इत्यादि में ये वाटर स्पोर्ट टूरिस्टों के रोमांच और अट्रैक्शन का प्रमुख केंद्र हैं. इन दोनों ही खेलों के जरिए टूरिस्ट पानी के भीतर की दुनिया को देखते हैं. इन एडवेंचर्स खेलों के जरिए टूरिस्ट यह देख सकते हैं कि समुद्र के पानी के भीतर क्या है? समुद्र के नीचे की दुनिया कैसी दिखती है? हालांकि अगर आप इन दोनों ही खेलों को दूर से देखते हैं या फिर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो ये आपको एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन इन दोनों ही खेलों के बीच अंतर होता है.

Advertising
Advertising

[gallery size="full" columns="1" ids="6647305"]

स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग में क्या है अंतर?

स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग दोनों ही वाटर स्पोर्ट हैं. इन दोनों ही खेलों की एक्टिविटी में अंतर है. ये अंतर इन दोनों ही एडवेंचर एक्टिविटी के उपकरणों में है और एडवेंचर एक्टिविटी को करने के तरीके में भी अंतर है. इन दोनों ही वाटर खेलों में गहराई के अनुसार भी अंतर है. स्नॉर्कलर्स पानी के सतह पर तैरते हैं और मछलियों और मूंगा चट्टानों को देखते हैं और स्नोर्कल का उपयोग करके सांस लेते हैं. औसत स्नॉर्कलर 3-4 मीटर तक तैर सकता है. लेकिन स्कूबा गोताखोर गहराई तक जा सकते हैं और लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकते हैं. जबकि स्नॉर्कलिंग में सांस लेने के लिए पानी के ऊपर आना होता है. इन दोनों ही एक्टिविटी में मास्क, पंख और स्नोर्कल का उपयोग किया जाता है. स्कूबा गोताखोर पानी के अंदर सुरक्षित गोता लगाने के लिए स्नोर्केलर्स की तुलना में बहुत अधिक गियर पहनते हैं और पानी के नीचे लंबे समय तक रहने के लिए गोताखोरों को एक टैंक ले जाने की आवश्यकता होती है जो उन्हें पानी के नीचे सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है. वहीं, स्नॉर्कलिंग उपकरण ले जाने में आसान होते हैं और इसमें आप हवा में सांस लेते हैं.

[gallery size="full" columns="1" ids="6647304"]

आप कह सकते हैं कि स्नॉर्कलिंग कौशल सीखना स्कूबा डाइविंग की तुलना में आसान है. इसमें 30 मिनट से भी कम समय लग सकता है. अगर आप ट्रेंड नहीं हैं तो स्कूबा डाइविंग खतरनाक हो सकती है, क्योंकि इसमें आप समुद्र की गहराई तक जाते हैं. इन दोनों ही खेलों में इक्यूपमेंट के साथ ही स्किल के स्तर पर भी अंतर होता है. इसके साथ ही पानी के भीतर कितनी देर रहना है इस ड्यूरेशन का भी अंतर दोनों खेलों में होता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें