Spicejet Announces Special Flight Operation From Delhi To Ayodhya On Jan 21
खुशखबरी! 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी ये स्पेशल फ्लाइट
Special flight operation from Delhi to Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. उससे ठीक एक दिन पहले ये फ्लाइट दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी.
Special flight operation from Delhi to Ayodhya: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 10 दिन बाद भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. 22 जनवरी को वैदिक विधि-विधान से मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान के संचालन की घोषणा हुई है, ताकि श्रद्धालुओं और भक्तों को अयोध्या पहुंचने में कोई दिक्कत न हो. आइए जानते हैं कौन-सी है ये विशेष फ्लाइट
दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट चलाएगी स्पेशल फ्लाइट
स्पाइसजेट 21 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के लिए विशेष फ्लाइट का संचालन करेगी. इसकी घोषणा कंपनी ने शुक्रवार को की है. कंपनी का कहना है कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालन की जाएगी. स्पाइसजेट के एक अधिकारी का कहना है कि उसी दिन वापसी उड़ान भी संचालित होगी. दिल्ली से विशेष उड़ान दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेगी. फ्लाइट वापसी की उड़ान शाम 5 बजे भरेगी और शाम 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का क्षण है. हम अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए भाग्यशाली हैं. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तों को जोड़ने में भूमिका निभाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा है और सभी यात्रियों के लिए एक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
अयोध्या के साथ ही स्पाइसजेट लक्षद्वीप के लिए भी स्पेशल फ्लाइट संचालित करने की घोषणा कर चुका है. स्पाइसजेट का कहना है कि पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे और भारत व मालदीव विवाद के बीच आईलैंड के लिए सर्च वॉल्यूम में कई गुना तक की बढ़त देखी गई है. ऐसे में टूरिस्टों के बीच लक्षद्वीप के लिए उड़ान की मांग को देखते हुए एयरलाइंस यहां के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.