जानिये कोरोना के बाद मार्च से लेकर मई तक कितने फीसदी लोग कर रहे हैं घूमने की तैयारी? सर्वे में सामने आई जानकारी

कोरोना वायरस के संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद अब लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. एक सर्वे में बताया गया है कि मार्च से लेकर मई तक 59 फीसदी लोग घूमने की तैयारी कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: February 23, 2022 1:31 PM IST
ट्रैवल डेस्टिनेशंस
दिल्ली-एनसीआर स्थित बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस

कोरोना वायरस के संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद अब लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. एक सर्वे में बताया गया है कि मार्च से लेकर मई तक 59 फीसदी लोग घूमने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट आई है. रोजाना का टेस्ट पॉजिटिव रेट 2 फीसदी से भी नीचे है. कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बाद अब यात्रा और पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे उठने लगा है.

घरेलू यात्रा में कोई प्रतिबंध नहीं होने के कारण लोगों ने यात्रा प्लान बनाना और टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर जाना शुरू कर दिया है. डेली 3 लाख से ज्यादा पैसेंजर उड़ान भर रहे हैं. ऐसे में लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक सर्वे का कहना है कि 59 फीसदी नागरीक अगले तीन महीने में यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं. इससे पहले कोरोना की तीसरी ओमीक्रॉन लहर आने के कारण बहुत से लोगों ने अपनी यात्रा प्लानिंग को पोस्टपोंड कर दिया था.

लोकलसर्किल्स ने अपने सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि नागरिकों की यात्रा योजनाएं क्या हैं? इस अवधि के दौरान वे किस तरह की यात्राएं कर रहे हैं? यह सर्वे भारत के 321 जिलों में रहने वाले लोगों के बीच किया है. सर्वे में करीब 20,000 प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया है. सर्वे में पूछे गये सवालों का जवाब देने वाले 63 फीसदी पुरुष थे और 37 फीसदी महिलाएं थीं. सर्वे के 47 फीसदी उत्तरदाता टियर 1 शहरों से थे, जबकि 34 प्रतिशत टियर 2 और 19 प्रतिशत उत्तरदाता टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे।

इस सर्वे का कहना है कि मार्च से लेकर मई तक 59 फीसदी लोग यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि 12 फीसदी लोगों ने बुकिंग की है. वहीं, 18 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने यात्रा की योजना तो बनाई है, लेकिन टिकट बुक नहीं कराया है. 29 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका इन तीन महीनों के दौरान यात्रा की कोई योजना नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.