Thailand Tour Package: 13 फरवरी से होगा शुरू, IRCTC देगा ये सुविधाएं, जानिए डिटेल

IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता है. इन टूर पैकेजों में कई सुविधाएं यात्रियों को दी जाती है और किराया भी सस्ता होता है.

Published date india.com Published: January 15, 2024 8:40 AM IST
Thailand Tour Package: 13 फरवरी से होगा शुरू, IRCTC देगा ये सुविधाएं, जानिए डिटेल

IRCTC Thailand Tour Package: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी. यह टूर पैकेज फरवरी में शुरू होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को थाइलैंड की यात्रा कराई जाएगी. IRCTC के इस टूर पैकेज में बैंकॉक डेस्टिनेशन कवर होगा. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्टों को सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा कराई जाती है. IRCTC के इन टूर पैकेजों में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री होती है. इसके साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलता है. आइए IRCTC के थाइलैंड टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.

5 दिन का है IRCTC का यह टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज 5 दिन का है. इस टूर पैकेज का नाम वैलेंटाइन डे स्पेशल थाइलैंड एक्स-मुंबई है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट 4 रात और 5 दिन सफर करेंगे. टूर पैकेज की यात्रा फ्लाइट के जरिए होगी. टूरिस्ट इस टूर पैकेज में पटाया और बैंकॉक की सैर करेंगे. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी से होगी और यह टूर पैकेज 17 फरवरी को समाप्त होगा. टूरिस्ट IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-खुशखबरी! 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी ये स्पेशल फ्लाइट

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 67,300 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 58,900 रुपये देना होगा. अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 58,900 रुपये देना होगा. 2 से 11 साल के बच्चों का बेड के साथ किराया 55,300 रुपये देना होगा. वहीं, 2 से 11 साल के बच्चों का बिना बेड का किराया 49,300 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 36,100 रुपये देना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.