By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बेहद सुंदर हैं Madhya Pradesh के ये 2 नेशनल पार्क, दूर-दूर से इन्हें देखने आते हैं Tourist
मध्य प्रदेश में टूरिस्ट बांधवगढ़ नेशनल पार्क देख सकते हैं. इस राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं. इस नेशनल पार्क में सैलानी कई प्रकार के जानवर और पक्षियों को देख सकते हैं. तरह-तरह की वनस्पतियों से भरा हुआ यह राष्ट्रीय उद्यान सैलानियों के मन को मोह लेगा.
मध्य प्रदेश में दो राष्ट्रीय पार्क हैं जो बेहद सुंदर हैं. इन दोनों ही राष्ट्रीय पार्कों की सैर के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. ये नेशनल पार्क एशिया के सबसे सुंदर पार्कों में शामिल हैं. अगर आप मध्य प्रदेश की सैर कर रहे हैं, तो इन दोनों ही राष्ट्रीय उद्यानों को देखना न भूलें. ये राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ नेशनल पार्क और कान्हा नेशनल पार्क हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
मध्य प्रदेश में टूरिस्ट बांधवगढ़ नेशनल पार्क देख सकते हैं. इस राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं. इस नेशनल पार्क में सैलानी कई प्रकार के जानवर और पक्षियों को देख सकते हैं. तरह-तरह की वनस्पतियों से भरा हुआ यह राष्ट्रीय उद्यान सैलानियों के मन को मोह लेगा. किसी वक्त में यह रीवा के महाराजाओं की शिकारगाह हुआ करता था. ‘बांधवगढ़’ नाम दो शब्दों से आया है, बांधव और गढ़ जहां पूर्व का अर्थ है भाई और बाद का अर्थ है किला. रामायण के अनुसार, महान महाकाव्य, बांधवगढ़ को लक्ष्मण को उनके बड़े भाई राम ने लंका के युद्ध के बाद उपहार में दिया था.
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
सैलानी मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं. यह नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित है. यहां सैलानी कई प्रकार के जानवरों को देख सकते हैं. पर्यटक यहां जीप सफारी का आनंद ले सकते हैं और पूरे राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं. यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है. वर्तमान में कान्हा क्षेत्र को दो अभयारण्यों में विभाजित किया गया है जो हॉलन और बंजार है. यह नेशनल पार्क 1 जून 1955 को बनाया गया था और 1973 में इसे कान्हा टाइगर रिजर्व किया गया था. इस राष्ट्रीय उद्यान में सैलानी रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुएं, भालू, बरसिंघा और जंगली कुत्ते इत्यादि जानवर देख सकते हैं. टूरिस्ट कान्हा नेशनल पार्क हवाई जहाज, ट्रेन और बस से जा सकते हैं. यहां का निकटतम हवाई अड्डा बिरवा हवाई पट्टी है. जहां से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान15 किलोमीटर की दूरी पर है. अगर आप ट्रेन द्वारा जा रहे हैं, तो आपको बालाघाट रेलवे स्टेशन उतरना होगा. रुडयार्ड किपलिंग की ‘द जंगल बुक’ कान्हा नेशनल पार्क से प्रेरित बताई जाती है. कान्हा टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1945 वर्ग किमी है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- madhya pradesh tourist destinations
- Bandhavgarh National park
- Kanha National Park
- Madhya pradesh Assembly Election 2023
- Madhya Pradesh Assembly Election News
- Madhya Pradesh hill station
- Madhya Pradesh Mandu Story
- Madhya Pradesh tourist places
- Madhya Pradesh Travel news
- mandu madhya pradesh
- These 2 national parks
- Where is Mandu
- मध्य प्रदेश टूरिस्ट डेस्टिनेशंस
- मध्य प्रदेश टूरिस्ट प्लेसिस
- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
- मध्य प्रदेश हिल स्टेशन
