भूतिया हैं नॉर्थ ईस्ट की ये 3 जगहें, कहीं आती हैं चीखने-चिल्लाने की आवाजें तो कहीं भटकती हैं आत्माएं!

जहां एक तरफ कुर्सेओंग हिल स्टेशन अपने पर्यटक स्थलों और सुंदरता के लिए मशहूर है वहीं दूसरी तरफ यहां स्थित डाउ हिल को लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं.

Published date india.com Updated: November 10, 2024 12:21 PM IST
भूतिया हैं नॉर्थ ईस्ट की ये 3 जगहें, कहीं आती हैं चीखने-चिल्लाने की आवाजें तो कहीं भटकती हैं आत्माएं!

Haunted Places in India: भारत में कई सारी भूतिया जगहें हैं. ये जगहें अपने रहस्यों के लिए पॉपुलर हैं. कहीं चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती हैं तो कहीं आत्माएं भटकने की बात कही जाती है. ऐसा नहीं है कि ये जगहें सिर्फ भूतिया हैं, बल्कि बेहद सुंदर भी हैं, जहां दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. ये सारी जगहें नॉर्थ ईस्ट में हैं. इन जगहों की डरावनी कहानियां काफी प्रचलित हैं. इन कहानियों को सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई जगहों के जंगलों में इंसानी हड्डियों के दिखाई देने की बात भी कही जाती है. एक जगह तो ऐसी है, जहां लोग सिर कटी लाश को देखने का भी दावा करते हैं. हालांकि, इन सारी बातों को कोई प्रमाण नहीं है लेकिन इन डरावनी जगहों के बारे में ऐसी ही बातें चारों तरफ फैली हुई हैं. आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं.

डाउ हिल

डाउ हिल पश्चिम बंगाल में स्थित है. दार्जिलिंग में स्थित कुर्सेओंग हिल स्टेशन के पास डाउ हिल है. इसे भारत का सबसे डरावना हिल स्टेशन माना जाता है. कुर्सेओंग बेहद खूबसूरत जगह है जहां डाउ हिल भी है. डाउ हिल सुंदर होने के साथ ही डरावनी कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध है. दार्जिलिंग से डाउ हिल की दूरी करीब 30 किलोमीटर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हिल स्टेशन पर सैलानियों को सिर कटे हुए बच्चे का भूत दिखाई देता है. ऐसा भी कहा जाता है कि डाउ हिल के जंगलों में कई लोगों ने भूत को भटकते हुए देखा है.

जहां एक तरफ कुर्सेओंग हिल स्टेशन अपने पर्यटक स्थलों और सुंदरता के लिए मशहूर है वहीं दूसरी तरफ यहां स्थित डाउ हिल को लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं. डाउ हिल्स कुर्सेओंग शहर के शीर्ष पर स्थित है. यहां तपेदिक सेनेटोरियम भी है. यहां बेहद पुराना विक्टोरिया बॉइज हाई स्कूल है. स्कूल सर्दियों में बंद रहता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान यहां कई आवाजें सुनाई देती हैं.

कलिम्पोंग का मॉर्गन हाउस

कलिम्पोंग नॉर्थ ईस्ट का एक सुंदर हिल स्टेशन है. इस हिल स्टेशन की सुंदरता टूरिस्टों के दिल में उतर जाती है. सुंदरता के साथ ही यह हिल स्टेशन डरावना भी है. यहां की कई तरह की डरावनी कहानियां प्रचलित हैं. यहां का मॉर्गन हाउस भूतिया है. इस जगह पर कोई भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है. कहा जाता है कि यहां ब्रिटिश काल में एक दम्पति रहते थे. दोनों ही एक दिन मृत अवस्था में पाए गये. उनकी मौत कैसे हुई किसे को नहीं पता है. इसके बाद से इस घर में रहस्यमय चीजें होने लगी है और यह डरावना घोषित कर दिया गया.

मायोंग हिल्स

मायोंग हिल्स नॉर्थ ईस्ट में है.  इस जगह को भूतों का निवास स्थल कहा जाता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां रात के समय अजीबोे-गरीब आवाजें आती हैं. मायोंग हिल्स में आधी रात को बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के चिखने, चिल्लाने और रोने की आवाजें आती हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि यहां कटा सिर वाला भूत घूमता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.