अगर आप जून में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको ऐसे चार हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद सुंदर हैं और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं. ये हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसे हुए हैं, और देश और विदेश से टूरिस्ट इन हिल स्टेशनों को घूमने के लिए आते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें-वो किला जिसे न अकबर जीत पाया, न महमूद गजनी… अंग्रेजों ने भी छोड़ दिया था ये फोर्ट
टूरिस्ट उत्तराखंड में नैनीताल, कानाताल, औली, और मसूरी हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं. ये हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और दुनियाभर से यहां टूरिस्ट आते हैं. नैनीताल हिल स्टेशन में टूरिस्ट बोटिंग कर सकते हैं. गर्मियों में इस हिल स्टेशन में टूरिस्टों की इतनी भीड़ जुटती है कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं होती है. यह हिल स्टेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां आप ताल किनारे बैठकर नैनीताल की सुंदरता निहार सकते हैं.

इसी तरह से कानाताल हिल स्टेशन को सीक्रेट हिल स्टेशन कहा जाता है. यह हिल स्टेशन देहरादून के पास है और प्रकृति की गोद में बसा हुआ है. औली हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यहां की वादियां टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती हैं. यह हिल स्टेशन बेस्ट स्कीइंग डेस्टिनेशन है. चारों तरफ यहां बर्फ ही बर्फ और बर्फ से ढके पहाड़ दिखते हैं. रानीखेत बेहद सुंदर और छोटा सा हिल स्टेशन है. यहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं. ये सारे हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और टूरिस्टों के दिल में उतर जाते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.