जन्नत को फेल कर देती हैं केरल की ये 5 जगहें, हाउसबोट का आंद लीजिये और चाय बागानों में रील्स बनाइये

यहां आप समुद्री तटों के किनारे कई घंटे बैठ सकते हैं. वायनाड किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के घने जंगल, झरने, और वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं.

Published date india.com Updated: April 23, 2025 1:22 PM IST
जन्नत को फेल कर देती हैं केरल की ये 5 जगहें, हाउसबोट का आंद लीजिये और चाय बागानों में रील्स बनाइये

केरल में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. ये जगहें दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं. केरल के हिल स्टेशन भी उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशनों की तरह बेहद सुंदर है. केरल को “गॉड्स ओन कंट्री” कहा जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शांत वातावरण पर्यटकों को भाता है. केरल में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकिन हम यहां आपको 4 के बारे में बता रहे हैं.

मुन्नार और अलप्पुझा: मुन्नार हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. यह हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. यह हिल स्टेशन अपनी चाय के बागानों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है. टूरिस्ट यहां कई हिल स्टेशन और नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं. इसी तरह से टूरिस्ट अलप्पुझा जा सकते हैं. यहां टूरिस्ट बैकवाटर्स और हाउसबोट क्रूज की सैर कर सकते हैं. यहां की शांत झीलें और मनमोहक नहरें टूरिस्टों को अच्छी लगती है. टूरिस्ट यहां वेम्बनाड झील, अलप्पुझा बीच और मरारी बीच जा सकते हैं.

कोवलम और वायनाड: आप यहां कई टूरिस्ट प्लेसिस की सैर कर सकते हैं. कोवलम और वायनाड बेहद सुंदर हैं. ये हिल स्टेशन सुनहरे समुद्र तटों और शांत समुद्री दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. यहां आप समुद्री तटों के किनारे कई घंटे बैठ सकते हैं. वायनाड किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के घने जंगल, झरने, और वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं. टूरिस्ट यहां एडक्कल गुफाए, बानासुर सागर डैम और मीनमुट्टी वाटरफॉल की सैर कर सकते हैं.

आप केरले में वागामोन की सैर कर सकते हैं. यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है और टूरिस्ट यहां की सुंदरता के आगे मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. यह हिल स्टेशन घास के मैदानों, जंगलों और पहाड़ियों के लिए फेमस है. यहां आप नदी, झरने और तालाबों को देख सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.