
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिन्हें देखने के लिए टूरिस्ट तरसते हैं. ये हिल स्टेशन दुनियाभर में मशहूर हैं. इन हिल स्टेशनों की सुंदरता टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है और अपनी ओर अट्रैक्ट करती है. यहां हम आपको दो हिल स्टेशन सोलंग और कुफरी के बारे में बता रहे हैं. ये हिल स्टेशन धरती पर जन्नत हैं. ये दोनों ही हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक गतिविधियों और शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
सोलंग हिल स्टेशन मनाली से लगभग 13 किमी दूर, कुल्लू जिले में है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,560 मीटर की ऊंचाई पर है. सोलंग वैली साहसिक गतिविधियों का केंद्र है. सर्दियों में यहां टूरिस्ट स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए जाते हैं. टूरिस्ट यहां पैराग्लाइडिंग, जोरबिंग और बाइकिंग जैसी एक्टिविटी भी करते हैं. यह हिल स्टेशन ब्यास नदी के किनारे स्थित है. हिल स्टेशन बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे दृश्यों के लिए पॉपुलर है. टूरिस्ट यहां सोलंग रोपवे का आनंद उठा सकते हैं और ट्रैकिंग व कैंपिंग भी कर सकते हैं. आप यहां मनाली से टैक्सी या बस लेकर जा सकते हैं.
कुफरी हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. ये हिल स्टेशन शिमला से लगभग 16 किमी दूर है. हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,720 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह हिल स्टेशन एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है, जो बर्फबारी और स्कीइंग के लिए मशहूर है. आपको यहां गर्मियों में ठंड मिलेगी. आप परिवार के साथ छुट्टी बिताने के लिए यहां जा सकते हैं. टूरिस्ट यहां महासू पीक भी जा सकते हैं. इसके अलावा हिमालयन नेचर पार्क की सैर कर सकते हैं. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन पर घुड़सवारी और याक राइड का लुत्फ उठा सकते हैं. सोलंग साहसिक गतिविधियों और भीड़-भाड़ के लिए जाना जाता है, जबकि कुफरी शांत और पारिवारिक छुट्टियों के लिए बेहतर है. आप अगर मई में घूमने के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो ये दोनों ही हिल स्टेशनों को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिये.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.