Famous toy train in india: हर कोई एक बार टॉय ट्रेन में जरूर बैठना चाहता होगा. क्योंकि टॉय ट्रेन के बारे में हम बचपन से ही सुनते आते हैं, और इसका रोमांच हमारे जेहन में बसा होता है. यह सच है कि टॉय ट्रेन में बैठकर बाहर के नजारे देखने का अपना ही मजा है और इस मजे को अपने हाथ से कोई जाने नहीं देना चाहता. आप चाहे बुजुर्ग हों, चाहे युवा या बच्चे टॉय ट्रेन को लेकर मोह ही कुछ और है. यहां हम आपको चार प्रसिद्ध टॉय ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं. जब भी आप इन जगहों की सैर करें तो टॉय ट्रेन में जरूर बैठें
कालका-शिमला टॉय ट्रेन फेमस है. यह टॉय ट्रेन यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल है. यह कालका से शिमला तक चलती है और 96 किमी का सफर करती है. अपने इस सफर के दौरान टॉय ट्रेन करीब 103 सुरंगों और 850 से अधिक पुलों से गुजरती है. अगर आप वयस्क हैं तो करीब 320 रुपये देकर इस टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं. बच्चे 160 रुपये देकर टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं.

तमिलनाडु की नीलगिरी माउंटेन रेलवे भारत की सबसे शानदार टॉय ट्रेन में शामिल है. यह टॉय ट्रेन घने जंगलों से होकर गुजरती है. इस ट्रेन को भी यूनेस्को ने हेरिटेज सूची में शामिल किया है. यह टॉय ट्रेन मेट्टुपालयम-कल्लार-एड्डरली-कुन्नूर-वेलिंग्टन-केटी-ऊटी रूट मैप पर चलती है. इसमें बैठने के लिए आपको करीब 500 रुपये का किराया देना होगा.
महाराष्ट्र में आप माथेरान हिल रेलवे की सवारी कर सकते हैं. यह टॉय ट्रेन आपको इस खूबसूरत हिल स्टेशन के प्राकृतिक नजारों को दिखाएगी. इसमें बैठने के लिए आपको करीब 300 रुपये खर्च करन होंगे. बता दें कि माथेरान प्राकृतिक खूबसूरती से भरा छोटा- सा हिल स्टेशन है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर बसा है.
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे टॉय ट्रेन काफी पॉपुलर है. यह टॉय ट्रेन दार्जिलिंग की सड़कों और बाजारों से होकर गुजरती है. इस टॉय ट्रेन को भी यूनेस्को ने हेरिटेज सूची में शामिल किया है. इस टॉय ट्रेन में बैठकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी खिलौने की सवारी कर रहे हैं. इस टॉय ट्रेन के फर्स्ट क्लास में बैठने के लिए आपको करीब 1000 रुपये खर्च करने होंगे. इस टॉय ट्रेन का रूट दार्जिलिंग-बतासिया लुप-घूम-दार्जिलिंग है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.