Christmas 2022: क्रिसमस का पर्व आने वाला है. हर साल 25 दिसंबर को देशभर में धूमधाम से क्रिसमस (Christmas 2022) मनाया जाता है. क्रिसमस (Christmas Day 2022, Merry Christmas) ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है. ईसाई परिवारों में एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो जाती है. इस दिन को यीशू मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. सबसे पहले क्रिसमस रोम देश में मनाया गया था.
इस दिन ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाते हैं और चर्चों को खूबसूरती से सजाया जाता है. इस दिन मिठाईयां और चॉकलेट बांटी जाती है. लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार देते हैं. अगर आप क्रिसमस के इस पावन मौके पर दिल्ली में तो यहां के कुछ प्रसिद्ध चर्चों में जा सकते हैं जो काफी पुराने हैं.
दिल्ली में कई पुराने और मशहूर चर्च हैं. आप क्रिसमस पर इनमें जा सकते हैं. सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली का प्रसिद्ध चर्च है जहां क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इसी तरह सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च माना जाता है. यह चर्च कश्मीरी गेट क्षेत्र में है. क्रिसमस पर आप दिल्ली के प्रसिद्ध चर्च सेंट थॉमस चर्च जा सकते हैं. घूमने और पूजा के लिए यह बेस्ट जगह है. इसका निर्माण 1972 में किया गया था. यह चर्च आपको अन्य चर्चों से एकदम अलग नजर आएगा क्योंकि इसके इमारत का डिजाइन मुगल संरचनाओं से लिया गया है. यह चर्च आर के पुरम में है. दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में सेंट ल्यूक चर्च है जिसे क्रिसमस पर बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है. आप परिवार और दोस्तों के साथ ईसा मसीह के जन्मदिन पर इस चर्च में जा सकते हैं. इसके अलावा भी दिल्ली में कई सारे चर्च हैं जो क्रिसमस के दिन जगमगा उठते हैं और जहां काफी भीड़ जुटती है और क्रिसमस पर्व का सेलिब्रेशन धूमधाम से किया जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.