इस देश ने की भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा, परिवार के साथ करिये विदेश ट्रिप

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 4, 2025 10:10 AM IST

दुनिया के कई देश वीजा फ्री एंट्री की घोषणा करते हैं ताकि उनके यहां ज्यादा से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट आ सकें और उनकी इकॉनमी को बूस्ट मिल सके.

दुनिया भर में करीब 60 से ज्यादा देश ऐसे हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है. अब इस कड़ी में हाल ही में एक देश और जुड़ गया है. इस देश का नाम है फिलीपींस. फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है. दरअसल, अपने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के कई देश वीजा फ्री एंट्री की घोषणा करते हैं ताकि उनके यहां ज्यादा से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट आ सकें और उनकी इकॉनमी को बूस्ट मिल सके. टूरिज्म सेक्टर इकॉनमी को आगे बढ़ाने में बेहद मददगार होता है. कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं सिर्फ टूरिज्म से ही चल रही हैं.

Advertising
Advertising

फिलीपींस में 14 दिनों तक बिना वीजा घूम सकेंगे भारतीय टूरिस्ट

फिलीपींस घूमने की योजना बना रहे भारतीय टूरिस्टों के लिए यह अच्छा है कि अब वो वहां 14 दिन तक बिना वीजा के आसानी से घूम सकेंगे. ये छूट केवल घूमने के लिए दी जा रही है. इस छूट को किसी भी तरह आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. इस वीजा फ्री एंट्री से आप 14 दिन तक फिलीपींस के खूबसूरत टापूओं और समुद्री तटों की सैर कर सकते हैं और उसके बाद आपको अपने देश वापस आना होगा. फिलीपींस घूमने के लिए फ्री वीजा लेने के लिए टूरिस्टों को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना होगा. इसमें आपकी यात्रा का उद्देश्य केवल घूमना-फिरना होना चाहिए. साथ ही पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैलिड होना चाहिए.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें