नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसा है ये हिल स्टेशन, IRCTC के इस सस्ते टूर पैकेज से 5 दिन घूमिये यहां

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 1, 2025 7:48 AM IST

कोयंबटूर से यहां की दूरी 86 किमी और मैसूर से 128 किमी है. यह हिल स्टेशन दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आईआरसीटीसी ने यहां घूमने के लिए 5 दिन और 4 रात का टूर पैकेज पेश किया है.

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते व सुविधा में विभिन्न जगहों की सैर करते हैं. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसे एक हिल स्टेशन का टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज 5 दिन का है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.

Advertising
Advertising

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Chennai-Coimbatore-Ooty-Mudumalai-Chennai है. इस टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट ऊटी की विभिन्न जगहों की सैर करेंगे. ऊटी को उदगमंडलम नाम से भी जाना जाता है. यह हिल स्टेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है. तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित इस हिल स्टेशन को इसकी सुंदरता के कारण पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. कोयंबटूर से यहां की दूरी 86 किमी और मैसूर से 128 किमी है.

यह हिल स्टेशन दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आईआरसीटीसी ने यहां घूमने के लिए 5 दिन और 4 रात का टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज 5 जून को शुरू होगा. टूर पैकेज में टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज के साथ सबसे खास है कि 5 जून के अलावा भी टूरिस्ट इसे किसी भई गुरुवार को बुकिंग कर सकते हैं.

IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री है. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी. इस टूर पैकेज में सिंगल शेयरिंग पर टूरिस्टों को किराया 24385 रुपये देना पड़ेगा. वहीं, डबल और ट्रिपल शेयरिंग पर टूर पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति क्रमश: 12700 रुपये, 9650 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज में बच्चों का किराया 4930 रुपये रखा गया है. इस पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के जरिए कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें