एक रात में खाली हो गया था ये गांव, क्या है इस भूतिया जगह की कहानी? जानिए

इस गांव को लेकर अलग-अलग कहानियां कही जाती हैं. यह एक भूतिया गांव है जहां अब सिर्फ घरों के खंडहर बचे हैं. इस गांव में रात के अंधेरे में जाने की मनाही है.

Published date india.com Published: July 10, 2024 9:56 AM IST
एक रात में खाली हो गया था ये गांव, क्या है इस भूतिया जगह की कहानी? जानिए

एक ऐसा गांव है जो एक ही रात में खाली हो गया था. इस गांव को अब भूतिया गांव कहा जाता है. इस गांव में अभी भी घरों के खंडहर मौजूद हैं. टूरिस्ट इस गांव को देखने के लिए जाते हैं और यहां की कहानी को जानते हैं. यह जगह अब रहस्यमय है, और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है. इस गांव का नाम है कुलधरा है और यहां अजब-सा सूनापन पसरा रहता है. आइए इस गांव की कहानी जानते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती हैं. भानगढ़ की तरह ही रात में इस जगह पर भी जाने की मनाही है. कुलधरा के खंडहरों के साथ टूरिस्ट सेल्फी लेते हैं और वीडियो बनाते हैं, लेकिन रात में यहां जाने से बचते हैं. ऐसा कहा जाता है कि यह गांव शापित है.

श्राप के कारण एक दिन अचानक खाली हो गया यह गांव
कुलधरा गांव एक रात अचानक खाली हो गया था. यह करीब 200 साल पुरानी बात है. यह गांव राजस्थान में है और अब यहां आप घरों के अवशेष देख सकते हैं. इस गांव में किसी जमाने में बड़ी संख्या में पालीवाल ब्राह्मण रहते थे. यह 1825 की बात है. ऐसा कहा जाता है कि इस गांव को ब्राह्मणों ने श्राप दिया था, जिस कारण यह कभी नहीं बस पाया था.

कहा जाता है कि इस गांव को खाली करते समय पालीवाल ब्राह्मणों ने श्राप दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा वो बर्बाद हो जाएगा. तब से यह गांव खाली पड़ा है. किसी जमाने में यह गांव काफी समृद्ध था. मान्यता है कि यहां की रियासत के दीवान सालेम सिंह इस गांव के एक ब्राह्मण की पुत्री शक्ति मैया से शादी करना चाहता था. उसने गांव को धमकी दी थी कि अगर शक्ति मैया से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह गांव को तहस-नहस कर देगा. जिसके बाद इस गांव के निवासियों ने यह गांव छोड़ने का निर्णय लिया क्योंकि वो किसी अन्य बिरादरी में शक्ति मैया की शादी नहीं कराना चाहते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मान्यता है कि गांव खाली करते समय ब्राह्मणों ने श्राप दिया कि जो भी इस गांव में बसेगा वो बर्बाद हो जाएगा. तब से इस गांव में कोई नहीं बसा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.