प्रयागराज की वो रहस्यमय जगहें जहां जाने से खौफ खाते हैं टूरिस्ट, माना जाता है भूतिया

​प्रयागराज में कई भूतिया जगहें हैं. इन जगहों पर जाने से लोग खौफ खाते हैं. ऐसी ही एक जगह है राजपुर में. इस जगह पर मौजूद एक प्राचीन घर को भूतिया माना जाता है और यहां रहस्यमय घटनाएं होती हैं. इस जगह को भूत बंगला कहा जाता है.

Published date india.com Published: April 19, 2023 9:57 AM IST
प्रयागराज की वो रहस्यमय जगहें जहां जाने से खौफ खाते हैं टूरिस्ट, माना जाता है भूतिया

भारत में कई रहस्यमय जगहें हैं. इन जगहों को इनकी कहानियों के कारण भूतिया भी कहा जाता है. ये जगहें ऐसी हैं, जहां जाने में लोग खौफ खाते हैं. वैसे तो भूतिया जगहों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध राजस्थान का भानगढ़ है. हालांकि, ऐसी ही कई जगहें प्रयागराज में भी हैं जहां रात तो क्या दिन में जाने से भी लोग डरते हैं. हालांकि इन डरावनी जगहों की कहानियों को लेकर कोई प्रमाण नहीं है, पर लोक में इनको लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं जिस कारण लोग इन्हें भूतिया कहने लगे हैं.  आइये इन रहस्यमय जगहों के बारे में जानते हैं.

प्रयागराज की भूतिया जगहें

​प्रयागराज में कई भूतिया जगहें हैं. इन जगहों पर जाने से लोग खौफ खाते हैं. ऐसी ही एक जगह है राजपुर में. इस जगह पर मौजूद एक प्राचीन घर को भूतिया माना जाता है और यहां रहस्यमय घटनाएं होती हैं. इस जगह को भूत बंगला कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि आधी रात को यहां से डरावनी  आवाजें आती हैं. इस वजह से यह घर खाली है और यहां कोई नहीं रहना चाहता है.

ऐसी ही एक जगह है खुसरो बाग. जिसे भूतिया कहा जाता है. इस बाग में जहांगीर की पत्नी मान बाई और खुसरो और सुल्तान निसार का मकबरा है. कहा जाता है कि जहांगीर और उसके बेटे खुसरो के बीच झगड़े की वजह से मान बाई ने बच्चों सहित आत्महत्या कर ली थी. जिस कारण इस जगह को भूतिया माना जाता है और यहां टूरिस्ट अकेले घूमने से डरते हैं. कीडगंज मोहल्‍ला भी प्रयागराज की रहस्यमय जगह है. सूरज ढलने के बाद यहां जाने से लोग डरते हैं. इस जगह को लेकर भी कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं. इन जगहों के अलावा भी कई ऐसी जगहें प्रयागराज में हैं, जहां की डरावनी कहानियां लोगों के बीच कही जाती है. हालांकि बात जब डरावनी जगहों के बारे में

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.