मुंबई के आसपास टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. ये जगहें बेहद सुंदर हैं और टूरिस्ट यहां जाते भी हैं. हम जानते हैं कि मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता यानी मुंबई का शोरगुल व चिल्ल-पों कभी नहीं थमती है. लेकिन मुंबई के 100 किलोमीटर के दायरे में ऐसी भी जगहें हैं जो शांत और टूरिस्ट इन जगहों में छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं. मुंबई से 100 किलोमीटर के भीतर घूमने की ये जगहें प्रकृति की गोद में बसी हुई हैं. ये खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जिनकी तारीफ बॉलीवुड के लोग भी करते हैं, और वो भी अक्सर इन जगहों पर जाते हैं. इन जगहों पर आप हरी-भरी घाटियां, प्राचीन समुद्र तट और प्राचीन गुफाए देख सकते हैं. यहां हम आपको ऐसी ही दो जगहें बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-IRCTC दक्षिण भारत यात्रा: 13 दिन में घूमिये ये जगहें; किराया और डिटेल जानिये
आप महाराष्ट्र में लोनावला घूम सकते हैं. यह हिल स्टेशन चारों तरफ हरियाली ही हरियाली से घिरा हुआ है और सैलानियों के मन को मोह लेती है. यह जगह मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर है. प्रकृति की गोद में बसी इस जगह को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. बारिश और मानसून के बाद तो यहां सैलानियों को तांता लग जाता है. आप अक्टूबर और नवंबर में भी अपने वक्त के हिसाब से लोनावला का टूर बना सकते हैं. यहां स्थित किलों और मंदिरों को देख सकते है. ट्रैकिंग और कैपिंग का आनंद ले सकते हैं. नवंबर की सर्दियों में भी आप ठंडी हवाओं और सर्द मौसम के साथ लोनावला घूम सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-इस मंदिर में दी जाती है भगवान कृष्ण को 21 तोपों की सलामी
यहां आप लोनावला लेक घूम सकते हैं. यह झील मानसून और सर्दियों में भरी रहती है. इसके आसपास के नजारे सैलानियों को काफी लुभाते हैं. गर्मियों में लेक का पानी बेहद कम रहता है, लेकिन मानसून और उसके बाद सर्दियों के मौसम में यह झील भरी रहती है. यहां सैलानी राजमाची फोर्ट की सैर कर सकते हैं. यह यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है. इसके अलावा आप राजमाची उद्यान को देख सकते हैं. यह पार्क किले की जहां से चढ़ाई शुरू होती है, वहीं पर है. यह उद्यान काफी सुंदर और आकर्षक है. आप मुंबई में अलगीबाग की सै कर सकते हैं. आप मुंबई में अलीबाग की सैर कर सकते हैं. यह बेहद सुंदर जगह है. अलीबाग मुंबई से केवल 95 किमी दूर है. यह जगह सुंदर समुद्री तटों और ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर है. आप यहां की सैर कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.