सिर्फ 10000 के बजट में लीजिए विदेश जैसा मजा! भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती देख खुशी से हो जाएंगे पागल
Top 5 Budget Tourist Places in India: अगर आपको लगता है कि सिर्फ विदेश जाकर ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलेगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, आज हम आपको भारत की 5 ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां का नजारा बिल्कुल विदेश जैसा लगता है.
travel under 10000 rupees
Top 5 Budget Tourist Places in India: अगर आपको लगता है कि सिर्फ विदेश जाकर ही खूबसूरत नजारों का लुत्फ लिया जा सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जो बिल्कुल विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसी दिखती हैं. खास बात यह है कि इन जगहों की यात्रा आप सिर्फ 10000 रुपये के बजट में कर सकते हैं. यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और शांति, सबकुछ एक जगह पर मिल जाएगा. अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत की ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
कसोल
हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा कसोल बैकपैकर्स के पसंदीदा जगहों में से एक है, इसे मिनी इज़रायल भी कहा जाता है, क्योंकि यहां इज़रायली कैफे, सुंदर पहाड़ और विदेशी माहौल देखने को मिलता है. यहां कम खर्च में रहने और खाने की अच्छी सुविधाएं. ये जगह ट्रेकिंग, नदी किनारे टेंट और एकांत में बितान के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. दिल्ली से कसोल के लिए आपको प्राइवेट और सरकारी बस मिल जाएंगी, जिनका किराया आमतौर पर 800 से 2000 के बीच होता है. यहां पहुंचने के बाद आप होटल में रूम ले सकते हैं जो की 800 से 1500 प्रतिदिन के बीच हो सकते हैं. इसके साथ ही खाने पीने का खर्च भी 700 से 2000 के बीच हो जाएगा. इसके बाद यहां पर शांपिग कर सकते हैं. ऐसे में आप 10000 के बजट में 3 से 4 दिन के ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं.
औली
उत्तराखंड का औली बर्फ से ढकी चोटियों और स्कीइंग के लिए देश भर में फेमस है. यहां की सफेद वादियां आपको बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा एहसास कराती हैं. सर्दियों में यहां घूमना सबसे अच्छा रहता है. अगर आपको बर्फ में एडवेंचर पसंद है, तो औली आपके लिए परफेक्ट बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन हो सकता है. दिल्ली से औली आने के लिए आपको बस या ट्रेन से ऋषिकेश आना होगा, यहां से आपको लोकल बस या फिर टैक्सी से औली आना होगा, जिसका कुल खर्च 1200 से 1500 तक पड़ जाएगा और रहने का खर्च 800-1200 तक हो जाएगा. ऐसे में आप ऐसे में आप 10000 के बजट में 3 से 4 दिन के ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं.
रोबर्स केव (गुच्चूपानी)
देहरादून में स्थित रोबर्स केव, जिसे स्थानीय लोग गुच्चूपानी भी कहते हैं, एक अनोखी जगह है. यहां बहता पानी चट्टानों के बीच से गुजरता हुआ अंदर की गुफाओं तक जाता है. यहां की वॉक आपको ऐसा अनुभव देती है, जैसे आप थाईलैंड की किसी एडवेंचर गुफा में हों. यहां की यात्रा 10000 से भी कम बजट में यात्रा पूरी कर सकते हैं.
शिलॉन्ग
अगर आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है, तो मेघालय का शिलॉन्ग जरूर जाएं. इसे स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट कहा जाता है, क्योंकि यहां पहाड़, झरने और बादलों से घिरे शानदार दृश्य मिलते हैं. शिलॉन्ग की खूबसूरती दिल को छू लेने वाली है और यहां की हवा में एक अलग ही ताजगी महसूस होती है.
खज्जियार
हिमाचल प्रदेश खज्जियार अपनी सुंदर झील, हरे-भरे मैदान और शांत वातावरण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां भीड़ कम रहती है, खर्च भी बहुत कम आता है और आपको शांत, प्राकृतिक और विदेश जैसा माहौल मिलता है. डलहौजी से बस 24 किमी दूर यह जगह बजट ट्रिप के लिए परफेक्ट है. दिल्ली से खज्जियार जाने के लिए आपको धर्मशाल तक बस मिल जाएगी, जिसका टिकट आपको 1500 से 2000 के बीच मिलेगा. फिर आप यहां लोकल टैक्सी लेकर खज्जियार पहुंच जाएंगे जिसका खर्च 500 से 800 रुपये पड़ेंगे. खाने और रहने का खर्च 3 से 4 हजार रुपये में हो जाएगा ऐसे में 10000 में 2 से 3 दिन का ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें