Top 5 Offbeat Tourist Destinations Near Kutch To Visit With Family During Ran Ustav
पहली बार कच्छ जा रहे हैं? रण उत्सव के अलावा इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन को बिल्कुल न करें मिस, नहीं तो आपकी ट्रिप रह जाएगी अधूरी!
Kutch Tourism News: जब भी हमारे सामने कच्छ का नाम आता है, तो सबसे पहले हमारे सामने जो तस्वीर बनकर आती है वो रण उत्सव की होती है, लेकिन आप यहां उत्सव के साथ इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.
Kutch Off Beat Places: जबभी हमारे सामने कच्छकानामआता है, तोसबसेपहलेदिमागमेंरणउत्सव, सफेदनमककामैदानऔर रंग-बिरंगे पतंगों की तस्वीर उभर आती है. इसमेंकोईशकनहींकिरणउत्सवकच्छकीपहचान है, लेकिन कच्छ सिर्फ एक फेस्टिवल तक सीमित नहीं है. यहां घूमने फिरने और परिवार के साथ छुट्टियां मानने के लिए कई और भी जगहें मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार रण उत्सव देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपने लिस्ट में इन 5 ऑफबीटडेस्टिनेशन को जरूर शामिल करना चाहिए. ये टूरिस्टप्लेस आपके छुट्टियों को बेहद यादगार बना देंगे. आइए जानते हैं कच्छ के 5 ऐसे ऑफबीटडेस्टिनेशन, जो आपके ट्रिप को बेहद खास बना देंगे.
कालोडूंगर
भुज से करीब 97 किलोमीटर दूर स्थित कालोडूंगर कच्छ की सबसे ऊंचाई बसी जगह है. यहां से सफेद रण का विशाल और खुला नजारा दिखाई देता है, जो मन को शांति से भर देता है. इस जगह पर स्थित दत्तात्रेय मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यहां कामाहौल भी बेहद शांत होता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य और भी सुंदर हो जाता है.
मांडवी बीच
कच्छ के रेतीले इलाकों के बाद मांडवी बीच एक बिल्कुल अलग अनुभव देता है. यहां सुनहरी रेत, अरब सागर की लहरें और ठंडी हवाएं मन को सुकून पहुंचाती हैं. बीच के पास लगे विंडमिल्स और नाव की सैर पर्यटकों को खूब पसंद आती है. मांडवी का सूर्यास्त ट्रिपसबसे मजेदार होता है.
भुजोडी गांव
भुज से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर स्थित भुजोडी गांव कच्छ की पारंपरिक कला का केंद्र है. यह गांवअजरख प्रिंट, हस्तनिर्मितशॉल, कढ़ाई वाले कपड़े और मिट्टी के बर्तनों के लिए मशहूर है. फेस्टिवल के बाजारों से अलग, यह जगह कच्छ की असली संस्कृति को करीब से जानने का मौका देती है.
धोलावीरा
धोलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा के अहम जगह है. यहां आपको करीब 4000 साल पुरानी शहरी योजना, जल संरक्षण, पुरानी शहरी व्यवस्था के ऐतिहासिक अवशेष देखने को मिलते हैं. चारों ओर फैली रण की खामोशी के बीच इस प्राचीन नगर के खंडहर इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
इंडियन वाइल्डऐससेंचुरी
ग्रेट रण से सटे लिटिल रण में स्थित इंडियन वाइल्डऐससेंचुरी भारतीय जंगली गधे यानी ‘खुर’ के लिए जानी जाती है. सफारी के दौरान यहां खुर के साथ-साथ चिंकारा, हिरण और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.