IRCTC के इस टूर पैकेज से विदेश घूमिये, 7 दिन का किराया बस इतना
टूरिस्ट टूर पैकेज में सियोल, बुसान और नामी द्वीप की सैर करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट ग्योंगबोकगंग महल, ब्लू हाउस, कोरिया का राष्ट्रीय लोक संग्रहालय, इंसाडोंग प्राचीन कला, बुकचोन हनोक गांव, एन सियोल टॉवर भी घूमेंगे.
आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ विदेश घूमते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के रहने और खाने की सुविधा फ्री में मिलती है. कई टूर पैकेजों में ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी होती है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दक्षिण कोरिया का टूर पैकेज पेश किया है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.
आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND टूर पैकेज पेश किया है. यह इंटरनेशनल टूर पैकेज है. इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिलेगा. टूरिस्ट टूर पैकेज में सियोल, बुसान और नामी द्वीप की सैर करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट ग्योंगबोकगंग महल, ब्लू हाउस, कोरिया का राष्ट्रीय लोक संग्रहालय, इंसाडोंग प्राचीन कला, बुकचोन हनोक गांव, एन सियोल टॉवर भी घूमेंगे. यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 जुलाई को चैन्नई से होगी.
इसे भी पढ़ें-इन समुद्री तटों के सामने गोवा भी है फेल, विदेशी टूरिस्टों की लगी रहती है भीड़
इस टूर पैकेज में टूरिस्ट सियोल में 4 रात ठहरेंगे. जबकि बुसान में 2 रातों का होटल और रहना खाना फ्री होगा. खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में आपको 155000 रुपये का किराया देना होगा. डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 148500 रुपये, 145000 रुपये का किराया देना होगा. इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के जरिए कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें