उत्तराखंड- हिमाचल नहीं, इस बार घूमिये नॉर्थ ईस्ट के ये 3 हिल स्टेशन

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 2, 2025 10:14 AM IST

यहां के पहाड़, हरियाली, नदी, झरने और वादियां टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. टूरिस्ट यहां शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग राॅक, वार्डस झील और मीठा झरना देख सकते हैं.

नॉर्थ ईस्ट इंडिया बेहद सुंदर है. यहां के हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तरह सुंदर है. चारों तरफ हरियाली, नदी, पहाड़ और घाटियां आपको यहां भी मिलेंगे. नॉर्थ ईस्ट देश और विदेश के टूरिस्टों के बीच अट्रैक्शन का केंद्र है. नॉर्थ ईस्ट में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारे हिल स्टेशन हैं. हम आपको यहां के कुछ सुंदर हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं.

Advertising
Advertising

शिलांग, मेघालय

शिलांग को नॉर्थ ईस्टा का स्काॅटलैंड कहा जाता है. यहां के पहाड़, हरियाली, नदी, झरने और वादियां टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. टूरिस्ट यहां शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग राॅक, वार्डस झील और मीठा झरना देख सकते हैं. यहां टूरिस्ट ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं. शिलांग का नजदीकी एयरपोर्ट शिलांग एयरपोर्ट है और नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है.

गंगटोक, सिक्किम

टूरिस्ट सिक्किम के गंगटोक की सैर कर सकते हैं. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती है. यहां टूरिस्ट साफ-सुथरी तीस्ता नदी देख सकते हैं. गंगटोक में टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कींइग कर सकते हैं. यहां टूरिस्ट कैंपिंग, ट्रैकिंग और हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं. गंगटोक में टूरिस्ट लाल बाजार, एमजी रोड, सेवन सिस्टर वाॅटर फाॅल और साॅन्गमो झील घूम सकते हैं.

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग में त’ यानी घोड़ा और वांग’ यानी चुना गया. ऐसी मान्यता है कि बौद्ध धर्म के छठे दलाई लामा ने यहां मठ बनाने के लिए अपने घोड़े को चुना था. यह जगह घोड़े ने चुनी थी. तभी से इसका नाम तवांग’ पड़ा. यहां के बौद्ध मठ वर्ल्ड फेमस हैं. देश और दुनिया से टूरिस्ट तवांग की सैर के लिए आते हैं. तवांग में टूरिस्ट सेला दर्रा, तवांग मठ और ताकत्संग मठ की सैर कर सकते हैं. इसके अलावा भी टूरिस्टों के घूमने के लिए तवांग में कई सारी जगहें हैं. यहां कोई रेलवे स्टेशन नहीं है.  नजदीकी रेलवे स्टेशन रंगपाड़ा असम में है जहां से टूरिस्ट तवांग आ सकते हैं. यहां से तवांग की दूरी करीब 383 किमी है. यहां का नजदीकी एयरपोर्ट भी असम तेजपुर में है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें