By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Uzbekistan Airways: अक्टूबर में ताशकंद से गोवा के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, हफ्ते में 2 दिन चलेगी फ्लाइट
ताशकंद का सीधी उड़ान के जरिए गोवा से जुड़ने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और उज्बेकिस्तान के टूरिस्ट ज्यादा से ज्यादा तादाद में गोवा आ सकेंगे.
Uzbekistan Airways Tashkent to Goa flight: उज्बेकिस्तान से गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी. अक्टूबर में यहां के ताशकंद से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलेगी. उज्बेकिस्तान एयरवेज ने इस बात की घोषणा की है. उज्बेकिस्तान से गोवा के लिए सीधी उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी. ताशकंद से गोवा के लिए सीधी उड़ान हफ्ते में दो बार चलेगी. बता दें कि ताशकंद उज्बेकिस्तान की राजधानी है. ताशकंद एयरपोर्ट से उत्तरी गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट चलेगी. इससे दोनों देशों के टूरिस्टों और यात्रियों को फायदा मिलेगा.
इस कदम से दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होगा. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान के लिए गोवा टूरिज्म विभाग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ताशकंद का सीधी उड़ान के जरिए गोवा से जुड़ने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और उज्बेकिस्तान के टूरिस्ट ज्यादा से ज्यादा तादाद में गोवा आ सकेंगे. वैसे भी गोवा भारत का प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और यहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. ऐसा कोई देश नहीं है जहां से टूरिस्ट गोवा की सैर पर न आते हैं. गोवा के समुद्री तट टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं और उनके मन को मोह लेते हैं. गोवा में सालभर टूरिस्ट आते हैं. यह सूबा टूरिस्टों की पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी है. गोवा टूरिस्टों के बीच अपने सुंदर समुद्र तटों और रंगीन नाइटलाइफ के लिए फेमस है.
बागा बीच बेहद सुंदर है. यह समुद्री तट सबसे ज्यादा टूरिस्टों से भरा रहता है. इस बीच पर लाखों टूरिस्ट आते हैं. उत्तरी गोवा में स्थित यह जगह बीच पार्टियों और जीवंत नाइटलाइफ का केंद्र है. यहां आप स्कीइंग, पैरासेलिंग और बनाना बोट राइड कर सकते हैं. आप गोवा में अगोंडा बीच जा सकते हैं. अगोंडा बीच दक्षिण गोवा का सुंदर समुद्री तट है. पालोलेम बीच बेहद सुंदर है. यह दक्षिणी गोवा में है. यह बीच अपनी सुरम्य सुंदरता के लिए जाना जाता है. यह अर्धचंद्राकार बीच कई ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. यह बीच अपने शांत पानी के लिए भी जाना जाता है जो तैराकों के लिए एकदम सही है. इस बीच का शांत वातावरण बस अपूरणीय है. गोवा में आप अंजुना बीच की सैर कर सकते हैं. यह समुद्री तट बेहद सुंदर है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें