VIDEO: श्रद्धालुओं ने अयोध्या के सरयु घाट और काशी के गंगा घाट पर लगाई डुबकी

महाकुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है. कुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा. कुंभ में छह शाही स्नान होंगे. देश और दुनिया से बड़ी तादाद में श्रद्धालु कुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. 

Published date india.com Updated: January 15, 2025 8:46 AM IST
VIDEO: श्रद्धालुओं ने अयोध्या के सरयु घाट और काशी के गंगा घाट पर लगाई डुबकी

कुंभ का तीसरा दिन है. श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम तट, काशी के गंगा तट और अयोध्या के सरयु तट पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्वीटर पर इसकी कई वीडियो शेयर की हैं. इन वीडियो में सुबह बड़ी तादाद में श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हुए दिख रहे हैं.

गौरतलब है कि 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हुई है. महाकुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है. कुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा. कुंभ में छह शाही स्नान होंगे. देश और दुनिया से बड़ी तादाद में श्रद्धालु कुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं.  इसी तरह से वाराणसी के गंगा घाट पर भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी वीडियो शेयर की है.

मंगलवार को मकर संक्रांति के पुण्य काल में संन्यासी, वैरागी एवं उदासीन अखाड़ों के साधु-संत अस्त्र-शस्त्र के साथ रथों पर सवार होकर अमृत स्नान किया. पूरा संगम क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. पहले दो दिनों में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ से अधिक की भीड़ रही.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.