मई में फ्लाइट से घूमिये अंडमान, IRCTC ने पेश किया 6 दिन का टूर पैकेज

IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में टूरिस्ट पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आईलैंड और नील आइलैंड की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: March 26, 2025, 12:53 PM IST

आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ अंडमान की यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत मई में होगी. टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट से यात्र करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 45,400 रुपये रखी गई है. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है.

इसे भी पढ़ें-चढ़ना चाहते हैं Mount Fuji, जापान ने इतनी कम कर दी फीस कि भारतीय भी हो गये खुश

IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में टूरिस्ट पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आईलैंड और नील आइलैंड की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके साथ ही टूरिस्ट 9003140655 नंबर पर कॉल कर टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 59100 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 45850 रुपये देने होंगे.

अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 45400 रुपये रखा गया है. 5 से 11 साल के बच्चों का बेड के साथ किराया 37300 रुपये है. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 32650 रुपये रखा गया है. इस टूर पैकेज की यात्रा कोयंबटूर से शुरू होगी. टूर पैकेज 19 मई से शुरू होगी. आप इस टूर पैकेज के लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.