
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए गोवा का सस्ता टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज में आप सिर्फ 14 हजार रुपये में गोवा की सैर कर सकते हैं. आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC का यह टूर पैकेज बेंगलुरू से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट रेल से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों को सारी सुविधाएं मिलेंगी. आईआरसीटीसी का गोवा टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 14,730 रुपये है.
IRCTC ने इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है. इस टूर पैकेज में गोवा की कई डेस्टिनेशन कवर्ड होंगी. टूर पैकेज हर शुक्रवार को चलेगा.
टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना-खाना फ्री
IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, डिनर और लंच मिलेगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट स्लीपर क्लास, स्टैंडर्ड क्लास, 3 एसी क्लास और कंफर्ट क्लास में यात्रा करेंगे.
इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. अगर आप टूर पैकेज में 3 एसी कंफर्ट में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 36240 रुपये देना होगा. वहीं, दो लोगों के साथ यात्रा पर आपको 20,450 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 16,560 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 12,270 रुपये देना होगा. स्टैंडर्ड कैटिगिरी में तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 14,730 रुपये देना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.