Mcleodganj Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आप मैक्लोडगंज हिल स्टेशन घूम सकते हैं. यह हिल स्टेशन ट्रैकर्स के बीच पॉपुलर है. दुनियाभर से टूरिस्ट इस हिल स्टेशन की सैर पर आते हैं. यह हिल स्टेशन तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर भी है. मैक्लोडगंज हिल स्टेशन चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह हिल स्टेशन प्राचीन तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति से घिरा हुआ है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर की लू और भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं, तो मैक्लोडगंज हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं. यकीन मानिए इस हिल स्टेशन को देखने के बाद आप नैनीताल और मसूरी की खूबसूरती को भूल जाएंगे.
मैक्लोडगंज हिल स्टेशन में आप पहाड़ों पर तैरते हुए बादल देख सकते हैं. इस हिल स्टेशन की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी और आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. यहां का शांत वातावरण टूरिस्टों को अट्रैक्ट करता है. इस हिल स्टेशन को छोटा ल्हासा भी कहा जाता है. यह प्रसिद्ध हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है और देश व विदेश से यहां टूरिस्ट आते हैं. इस हिल स्टेशन पर आप तिब्बती संस्कृति को करीब से देख सकते हैं. यहां कई सारे मठ हैं जहां आप दर्शन कर सकते हैं.
मैक्लोडगंज हिल स्टेशन का नाम डेविड मैक्लेओड के नाम पर पड़ा है. वह ब्रिटिश इंडिया में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे. यहां टूरिस्ट कई सारे तिब्बती मठों में जा सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन पर तिब्बती और बौद्ध संस्कृति का मिश्रण देख सकते हैं. यहां आप तिब्बती खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैें. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन में भागसू फॉल्स और नामग्याल मठ घूम सकते हैं. मैक्लोडगंज जाने वाले टूरिस्ट धर्मशाला की भी सैर कर सकते हैं. नामग्याल मठ मैकलोडगंज का प्रसिद्ध मठ है और यह जगह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का निवास स्थान है. इस मठ की नींव 16 वीं शताब्दी में दूसरे दलाई लामा द्वारा रखी गई थी और इसे भिक्षुओं द्वारा धार्मिक मामलों में दलाई लामा की मदद करने के लिए स्थापित किया गया था. यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के बीच ट्रैकिंग के लिए भी फेमस है. टूरिस्ट यहां त्रिउंड जा सकते हैं. यह आसान ट्रेक है और काफी टूरिस्ट इस ट्रेक पर जाते हैं. यह ट्रेक 2828 मीटर की ऊंचाई पर है. टूरिस्ट यहां मिंकियानी दर्रा देख सकते हैं. दर्रा धौलाधार पर्वतमाला का हिस्सा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.